विज्ञापन
This Article is From May 18, 2014

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : हर्षवर्धन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : हर्षवर्धन
भाजपा नेता हर्षवर्धन की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्षवर्धन ने कहा है कि पार्टी निकट भविष्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा भी जताया।

हर्षवर्धन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा किसी भी तरह के जोड़-तोड़ से दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगी और शासन के वास्ते स्पष्ट जनादेश के लिए चुनाव का इंतजार करेगी।

उन्होंने पीटीआई से एक साक्षात्कार में कहा, हम ताजा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है जल्द से जल्द चुनाव होना चाहिए। मैं आश्वस्त हूं कि चुनाव होने पर दिल्ली की जनता हमें स्पष्ट जनादेश देगी।

भाजपा को दिल्ली में सभी सातों सीटों पर एक लाख से लेकर 2.6 लाख के अंतर के बीच जीत मिली। यहां लोकसभा चुनावों में भाजपा की वोट हिस्सेदारी भी बढकर 46.1 प्रतिशत हो गई, जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को 33.07 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्धन को चांदनी चौक सीट से 1.35 लाख वोट से जीत मिली। जल्द विधानसभा चुनाव का समर्थन करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि चुनाव अगले आठ महीने के भीतर हो जाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रपति शासन एक साल से ज्यादा नहीं चल सकता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अफजल गुरु, सर्जन बरकती और इंजीनियर रशीद...कश्मीर के वोटरों के मन में क्या?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : हर्षवर्धन
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Next Article
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com