विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2014

जसवंत के पुत्र भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित, पार्टी से भी हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली:

राजस्थान की बाडमेर लोकसभा सीट से भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतरने वाले वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के बाद भाजपा ने गुरुवार को उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया। उन्हें जल्द ही पार्टी से भी निष्कासित किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

मानवेंद्र सिंह द्वारा अपने पिता जसवंत सिंह के पक्ष में प्रचार करने के चलते उनके विरुद्ध भाजपा की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की संभावना काफी समय से की जा रही थी।

वह राजस्थान विधानसभा की शिव सीट से भाजपा के विधायक भी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा ने राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी को पत्र लिख कर आज सूचित किया कि मानवेंद्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें 'भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित किया जाता है और आगे की कार्रवाई के लिए आपको अधिकृत किया जाता है।'

नड्डा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है।

अपने पिता के निर्दलीय के रूप में बाडमेर से चुनाव लड़ने का फैसला करने और नामांकन पत्र भरने के बाद मानवेंद्र ने 'स्वास्थ्य कारणों' के चलते पार्टी के मामलों से कुछ दिन के अवकाश का आग्रह किया था।

मानवेंद्र पर आरोप है कि वह बाडमेर से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जसवंत सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

पार्टी फैसले के खिलाफ जसवंत सिंह के बाडमेर से चुनाव लड़ने पर अड़े रहने पर भाजपा ने उन्हें कोई नोटिस दिए बिना सीधे भाजपा से निष्कासित कर दिया था।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
डल झील से 'हाउस VOTE' : क्या J&K में अपने बूते सरकार बनाएगी BJP? जानिए निर्मल सिंह क्या बोले
जसवंत के पुत्र भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित, पार्टी से भी हो सकते हैं बाहर
Exclusive: हरियाणा में 'C+D' क्या करेगा खेल? दुष्यंत ने बताया चंद्रशेखर से क्यों की यारी
Next Article
Exclusive: हरियाणा में 'C+D' क्या करेगा खेल? दुष्यंत ने बताया चंद्रशेखर से क्यों की यारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com