विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2015

भाजपा की मदद के लिए की जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ : केजरीवाल

भाजपा की मदद के लिए की जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ : केजरीवाल
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि 7 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की मदद के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की जा रही है।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली छावनी में इस तरह की चार मशीनों के निरीक्षण के बाद ऐसा पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी बटन दबाया गया, उससे भाजपा के चुनाव चिह्न की बत्ती जल उठी।

उन्होंने ट्वीट किया, बड़े पैमाने पर ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है। दिल्ली छावनी में चार मशीनों के निरीक्षण के दौरान जो भी बटन दबाया गया, भाजपा (के चुनाव चिह्न) की बत्ती जल उठी। केजरीवाल ने हालांकि यह नहीं बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का निरीक्षण कहां किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईवीएम का निरीक्षण किया जाता है और उस समय मशीनों की रैंडम जांच के लिए जन प्रतिनिधियों को भी साथ रखा जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आम आदमी पार्टी, इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन, ईवीएम से छेड़छाड़, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015, विधानसभा चुनाव 2015, AAP, EVM, Arvind Kejriwal, BJP, Delhi Assembly Polls 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com