विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2014

'आप' ने लोकसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

'आप' ने लोकसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
अरविंद केजरीवाल की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार देर रात महाराष्ट्र से संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें बैंकर मीरा सन्याल और सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गांधी का नाम भी शामिल है। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से किसी बड़े नेता का नाम सामने नहीं आया।

हाल में आप में शामिल हुई 'रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड' की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीरा सान्याल दक्षिण मुंबई सीट से, जबकि मयंक गांधी उत्तर-पश्चिम मुंबई से संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों में से पार्टी ने मुंबई, नागपुर, ठाणे, पुणे और नासिक से संभावित उम्मीदवारों के नाम जारी किए। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व इंजीनियर विजय पंधारे का नाम नासिक से संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। पंधारे ने सिंचाई घोटाले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके कारण उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को इस्तीफा देना पड़ा था।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पार्टी ने छह सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की नाम सार्वजनिक किए। पार्टी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से अभी नाम तय नही किए हैं। मोहम्मद मुरसालीन और मोहित बेनीवाल चांदनी चौक से, देवदास गोस्वामी और इरविंदर सिंह पश्चिम दिल्ली सीट से, ममता शर्मा और निरंजन कोली दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से संभावितों में शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में हर सीट पर करीब 65 आवेदकों में से टिकट तय की जानी है। पार्टी ने हरियाणा की 10 संसदीय सीटों पर भी संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों पर जनता से राय मांगी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अफजल गुरु, सर्जन बरकती और इंजीनियर रशीद...कश्मीर के वोटरों के मन में क्या?
'आप' ने लोकसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Next Article
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com