UK Board Class 10th, 12th Date Sheet 2025 Released: सीबीएसई बोर्ड समेत तमाम स्टेट बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने जा रही हैं, जिसके लिए डेटशीट जारी कर दी गई है. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 2025 भी फरवरी में शुरू हो रही हैं. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 जारी कर दी है. यूके कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होंगी, जो 11 मार्च 2025 तक चलेंगी. यूके बोर्ड डेटशीट 2025 को स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
GATE 2025 एडमिट कार्ड जारी, 30 पेपरों के लिए गेट परीक्षा 1 फरवरी से शुरू, एग्जाम पैटर्न डिटेल में
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शेड्यूल के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की ही बोर्ड परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी और एक साथ खत्म होगी. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 11 मार्च 2025 को खत्म होंगी.
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 2025 सिंगल पाली में आयोजित की जाएगी. यूके बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2025 सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी. परीक्षा पेन और पेपर मोड में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यूके बोर्ड परीक्षा में लाखों स्टूडेंट भाग लेंगे.
क्या GATE 2025 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है? गेट परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है? समझें
यूके बोर्ड 10वीं डेटशीट 2025 (UK Board Class 10th Date sheet 2025)
21 फरवरी 2025- हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक)/ टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी)
22 फरवरी 2025- हिंदी
24 फरवरी 2025- विज्ञान
25 फरवरी 2025- उर्दू हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्क्यूशन)
27 फरवरी 2025- हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्क्यूशन)
28 फरवरी 2025- गृह विज्ञान (विषय 1 केवल लड़कियों के लिए और विषय 2 उन लड़कों और लड़कियों के लिए है जिन्होंने अनिवार्य रूप से चुना है)
1 मार्च 2025- संस्कृत
3 मार्च 2025- अंग्रेजी
5 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान
6 मार्च 2025- पंजाबी, बंगाली
7 मार्च 2025- गणित
8 मार्च 2025- सूचना प्रौद्योगिकी, रंजन कला
10 मार्च 2025-बिजनेस एलिमेंट, लेजर अकाउंट और अकाउंटेंसी, कृषि
11 मार्च 2025- आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, पर्यटन और आतिथ्य, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लंबर
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं डेटशीट 2025 (UK Board Class 12th Date sheet 2025)
21 फरवरी 2025- हिंदी, कृषि हिंदी
22 फरवरी 2025- हिंदुस्तानी संगीत (स्वर), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वाद्य), हिंदुस्तानी संगीत
24 फरवरी 2025- सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र
25 फरवरी 2025-भूगोल, लेखाशास्त्र
27 फरवरी 2025-इतिहास, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, कृषि फसल विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र
कृषि फसल विज्ञान VI प्रश्नपत्र (केवल कृषि भाग-II के लिए)
28 फरवरी 2025- समाजशास्त्र, गणित
1 मार्च 2025- राजनीति विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (भाग-I) कृषि अर्थशास्त्र
3 मार्च 2025- ड्राइंग और पेंटिंग
4 मार्च 2025- भौतिकी, मनोविज्ञान, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (भाग-I), कृषि प्राणीशास्त्र
5 मार्च 2025- गृह विज्ञान
6 मार्च 2025- अंग्रेजी, कृषि अभियांत्रिकी चौथा पेपर (भाग I), पशुपालन और पशु चिकित्सा नौवां पेपर
7 मार्च 2025- संस्कृत, पंजाबी
8 मार्च 2025 -रसायन विज्ञान
10 मार्च 2025-अर्थशास्त्र, कृषि गणित और प्राथमिक सांख्यिकी पांचवां पेपर (भाग I), कृषि रसायन विज्ञान दसवां पेपर (भाग II)
11 मार्च 2025 -उर्दू, कंप्यूटर विज्ञान, आईटीईएस, ऑटोमोटिव, खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य, सौंदर्य और कल्याण, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर, प्लंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं