नेशनल कॉफ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक विवादित बयान सामने आया है. फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीरी पाकिस्तान के कारण बचे हुए हैं. शनिवार को बारामूला में आयोजित एक सम्मेलन में फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जा को बहाल किए जाने की मांग पर आवाज बुलंद की. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "कश्मीरी सिर्फ इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहता है, वरना उनके प्रति भारत के इरादे ठीक नहीं हैं."