विज्ञापन

UGC NET एग्जाम की जरूरी तारीखों से लेकर पैटर्न और लेट फीस तक, हर सवाल का जवाब

UGC NET December Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में परीक्षा की जरूरी तारीखों को लेकर तमाम तरह के नियमों की जानकारी भी दी गई है.

UGC NET एग्जाम की जरूरी तारीखों से लेकर पैटर्न और लेट फीस तक, हर सवाल का जवाब
UGC NET दिसंबर परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब

UGC NET दिसंबर की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तमाम जरूरी तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके लिए आवेदन की विंडो पहले ही खोली जा चुकी है और अब एनटीए की तरफ से एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें हर चीज की जानकारी दी गई है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो हम आपको यूजीसी नेट से जुड़े हर सवाल का जवाब देने जा रहे हैं. इस आर्टिकल में आपको लेट फीस से लेकर करेक्शन विंडो, आवेदन शुल्क और परीक्षा के पैटर्न की पूरी जानकारी मिलेगी. 

आवेदन करने की आखिरी तारीख

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर रात 11:50 बजे तक है. इसके बाद 500 रुपये की लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. 

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक खोली जाएगी. फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधारने का ये आखिरी मौका होगा. 

सिटी इंटिमेशन स्लिप कब होगी जारी?

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि 23 नवंबर से सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होनी शुरू होगी. इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी. 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 7 दिसंबर 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं. अपना लॉगइन क्रेडेंशियल यूज कर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

कब होगी परीक्षा?

NTA ने बताया है कि यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को होगी. इसके लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी किया जाएगा. 

किसके लिए कितना आवेदन शुल्क?

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये का आवेदन शुल्क है
  • सामान्य-EWS/OBC-NCL के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है
  • SC/ST/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये
  • दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों के लिए 325

क्या है एग्जाम पैटर्न?

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है. परीक्षा का समय कुल 3 घंटे यानी 180 मिनट होगा. इसमें दो पेपर होते हैं, पेपर-I में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 100 नंबर दिए जाएंगे. इसके बाद पेपर-II में 100 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जिनके लिए 200 अंक दिए जाएंगे. इसमें गलत उत्तर देने के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

यूजीसी नेट परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए. वहीं OBC-NCL, SC, ST, PwD/PwBD और थर्ड जेंडर के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं. 

कितनी है आयुसीमा?

JRF के लिए 01.12.2026 को आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. महिलाओं और आरक्षित वर्गों (OBC-NCL/SC/ST/PwD) को नियमानुसार 5 साल की छूट मिलती है. असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D. एडमिशन के लिए कोई अधिकतम आयुसीमा नहीं है. 

एग्जाम के दिन के लिए जरूरी निर्देश

एग्जाम के लिए अलग से पेन रखने की जरूरत नहीं है. एनटीए की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे, इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी. एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, ईयरफोन, कैलकुलेटर, घड़ी, हैंडबैग, किसी भी प्रकार का कागज, खाने-पीने की खुली वस्तुएं लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. 

यह भी पढ़ें | JEE Advanced में तीसरा अटेंप्ट लाने की तैयारी, जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET December Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com