विज्ञापन

UGC NET की सिटी स्लिप हुई जारी, 7 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

UGC NET December 2026 City Intimation Slip: यूजीसी नेट के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनके लिए अब परीक्षा के शहर की जानकारी दी गई है. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होंगे.

UGC NET की सिटी स्लिप हुई जारी, 7 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
UGC NET सिटी स्लिप जारी

UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शहर की जानकारी दे दी है, यानी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुकी है. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप के बाद अब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. NTA ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित करेगा. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को होगा जारी

एनटीए ने बताया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद अब 7 दिसंबर 2026 को यूजीसी नेट के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे. यानी परीक्षा से ठीक एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. सिटी इंटिमेशन स्लिप पर सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी होती है, वहीं एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर, शिफ्ट टाइमिंग और बाकी जानकारी शामिल होगी. 

हर साल लाखों उम्मीदवार ये परीक्षा देते हैं. इस बार भी 9 लाख 75 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ये परीक्षा तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, पीएचडी में एडमिशन लेने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए दी जाती है. 

परीक्षा का पैटर्न क्या होता है?

क्वेश्चन पेपर में दो सेक्शन होते हैं और दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. उम्मीदवारों को हर सही जवाब के लिए दो नंबर दिए जाएंगे. गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा के बाद आंसर की जारी होती है, जिसमें सवालों को चैलेंज करने का मौका दिया जाता है. इसमें अगर कोई सवाल गलत पाया जाता है तो उसके लिए दो नंबर दिए जाएंगे. हालांकि ये नंबर उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेंगे, जिन्होंने उसका जवाब दिया था. 

यह भी पढ़ें | इंजीनियरिंग का क्रेज बरकरार! JEE Main 2027 में रिकॉर्ड 13.96 लाख आवेदन, देखें पिछले चाल साल के आंकड़े

यह भी पढ़ें | ट्रेनिंग के दौरान IPS अधिकारियों के कंधे पर लिखे RR का मतलब क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net December 2026 City Intimation Slip, Ugc Net City Intimation Slip 2026, UGC NET December Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com