UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज जारी हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी, जिससे वो परीक्षा से कुछ दिन पहले ही अपने ट्रैवल और बाकी चीजों की व्यवस्था कर पाएं. यूजीसी नेट परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी.
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
- सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर UGC NET December 2026 Exam City का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें
- सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी
- इसे यहां से डाउनलोड कर लें और अपनी एग्जाम सिटी देखें
लाखों उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 9 लाख 75 हजार से ज्यादा है. तमाम उम्मीदवार देशभर की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में PhD एडमिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए ये परीक्षा देते हैं. हर साल दो बार यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित होती है. परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं.
एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी
एनटीए की तरफ से बताया गया है कि यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे. बिना इसके परीक्षा हॉल में नहीं जा सकते हैं. इसीलिए ये बात ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ शहर की जानकारी देने के लिए है, बाकी हर जरूरी जानकारी आपको एडमिट कार्ड में ही मिलेगी. इसमें परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, परीक्षा का समय और बाकी तमाम तरह की जानकारियां शामिल होंगीं.
यह भी पढ़ें | 10 साल सजा, कुर्की और 5 करोड़ का जुर्माना...महाराष्ट्र में पेपर लीक पर आ सकता है सख्त कानून
यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET, स्पेशल TET और STET में क्या अंतर है? जान लीजिए जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं