विज्ञापन

टॉपर्स Talk: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर दीपिका के टिप्स, बताया कैसे हासिल किया 99.80 % स्कोर

सही फोकस और स्ट्रेटजी के साथ अगर पढ़ाई की जाए तो कोई भी बच्चा बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक हासिल कर सकता है. राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की टॉपर दीपिका रांकावत ने कुछ ऐसी ही स्ट्रेटजी बताई हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं.

टॉपर्स Talk: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर दीपिका के टिप्स, बताया कैसे हासिल किया 99.80 % स्कोर
डीडवाना की दीपिका रंकावत ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं

Rajasthan Board Topper Deepika Tips: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में दीपिका रांकावत ने 99.80 % स्कोर हासिल कर टॉप किया है. दीपिका ने सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर ये अंक हासिल किए हैं. दीपिका ने NDTV से खास बातचीत की और इस दौरान पढ़ाई करने से जुड़ी कई सारी टिप्स भी दी. दीपिका ने बताया की सही तरह से पढ़ाई करके कोई भी छात्र एग्जाम में अच्छे नंबर हासिल कर सकता है. दीपिका की बताई गई टिप्स की मदद से आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर ला सकते हैं. अगर आप आने वाले समय में बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं, तो एक बार पढ़ाई को लेकर दीपिका की बताई गई स्ट्रेटजी को जरूर फ्लो करके देखें.

Latest and Breaking News on NDTV

टॉपर दीपिका के टिप्स  

रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करते थे? दीपिका ने बताया कि वो दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी. उन्होंने केवल  NCERT की किताबों को ही पढ़ा. इसके अलावा पिछले साल के पेपर को हल किया. ऐसे करने से एग्जाम पैर्टन सही से समझ आ जाता है.

सबसे ज्यादा फोकस किन सब्जेक्ट पर किया? दीपिका ने 12वीं क्लास में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट ले रखें थे. दीपिका को केमिस्ट्री थोड़ी मुश्किल लग रही थी. तो ऐसे में दीपिका ने केमिस्ट्री  के नोट्स बनाएं. ऐसे करने से उन्हें काफी मदद मिली.

पेपर लिखते समय क्या स्ट्रेटजी थी? इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने पेपर अटेंप्ट करने की अपनी स्ट्रेटजी बताते हुए कहा कि उन्होंने फ्लों में पेपर किया. जो सवाल पहले पूछे गए उनका आंसर दिया. शांत दिमाग से पेपर पूरे फोकस के साथ लिखा.

सटीक आंसर कैसे लिखे? दीपिका ने बताया कि उन्होंने आंसर लिखते समय की-वार्ड पर फोकस किया. की-वार्ड को हाइट किया. साथ ही जहां मुमकिन था वहां प्वाइंटर में जवाब दिया. ऐसे करने से प्रेजेंटेशन अच्छा होता है. 

छात्रों के लिए क्या है खास टिप्स? छात्रों को पढ़ाई की टिप्स देते हुए दीपिका ने कहा कि जब भी क्लास में जो टेस्ट होते हैं, उसमें आप जो गलती करते हैं, उन गलतियों से सीखें. ताकि फिर से वो गलती न हो. ऐसे करने से अगली बार आपके अच्छे नंबर आएंगे.

आगे जाकर क्या करने का सोचा है? दीपिका ने बताया की आगे जाकर वो पूरा फोकस  सिविल सर्विस एग्जाम पर करना चाहती हैं. ये एग्जाम पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं. 

ये भी पढ़ें- मैथ्स से लेकर साइंस तक, पांचों विषयों में 100/100 नंबर; रुद्रपुर की हर्षा ने CBSE 10वीं में किया टॉप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com