विज्ञापन

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICAI CA Foundation Result: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इस बार महक गुप्ता और कशिका ने इस परीक्षा में टॉप किया है.

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी

ICAI ने सितंबर 2026 के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस बार कशिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से 361 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है. इस सेशन में कुल 18.93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. ये परीक्षा 2,5,7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  • इसके बाद सीए फाउंडेशन रिजल्ट का लिंक नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करके नया पेज खुल जाएगा. वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर का इस्तेमाल करके क्लिक करें. इस तरह आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Result, CA Foundation Result, Caresults.icai.org Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com