विज्ञापन

पंजाब की तीन बेटियों ने हासिल किए 500 में से 500 नंबर, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. जिसमें एक बार फिर बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. ऐसे में दिल्ली के पूर्व मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने टॉपर बेटियों को बधाई दी है. 

पंजाब की तीन बेटियों ने हासिल किए 500 में से 500 नंबर, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
पंजाब की बेटियों की इस सफलता पर दिल्ली के पूर्व मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने टॉपर बेटियों को बधाई दी है. 

PSEB CLAS 12TH Result 2026 : आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल पासिंग प्रतिशत 91.46% रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया (94.73% बनाम 88.52%). इस बार मानसा जिले की सुपनीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, लुधियाना जिले की सुहानी चौहान ने दूसरा और लुधियाना जिले की ही दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. पंजाब की बेटियों की इस सफलता पर दिल्ली के पूर्व मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने टॉपर बेटियों को बधाई दी है. 

उन्होंने वर्तमान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ''पंजाब की होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया… सभी को बधाई.''

भगवंत मान ने एक्स पर पंजाब बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को बधाई देते हुए लिखा कि - आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. यह बड़े गर्व की बात है कि एक बार फिर हमारी बेटियों ने टॉप किया है. मानसा जिले की सुपनीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, लुधियाना ज़िले की सुहानी चौहान ने दूसरा और लुधियाना ज़िले की ही दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे उन्होंने अपने माता-पिता और अपने ज़िलों का नाम रोशन किया है.

मेरी तरफ से, पहला स्थान पाने वाली इन होनहार बेटियों के साथ-साथ पास होने वाले सभी बच्चों, उनके माता-पिता और मेहनती शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. बच्चों की यह सफलता तो बस एक शुरुआत है, मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी मेहनत भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी. आगे बढ़ें और देश तथा समाज की सेवा में अपना योगदान दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB CLAS 12TH Result 2026, Arvind Kejariwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com