विज्ञापन

Do You Know: क्‍या आप जानते हैं सूरज का रंग कैसा है? लाल, पीला या नारंगी तो बिल्‍कुल नहीं है...

Do You Know: जब भी बच्चे सूरज की पेंटिंग बनाते हैं, तो उसमें पीला या संतरी रंग भरते हैं. इसकी वजह ये है कि सुबह और शाम के समय सूरज हमें नारंगी या लाल रंग का दिखाई देता है. इसी से मिलते-जुलते रंग तस्‍वीर में किए जाते हैं. लेकिन क्या सच में सूरज का रंग यही है?

Do You Know: क्‍या आप जानते हैं सूरज का रंग कैसा है? लाल, पीला या नारंगी तो बिल्‍कुल नहीं है...

Do You Know: जब भी बच्चे सूरज की पेंटिंग बनाते हैं, तो उसमें पीला या संतरी रंग भरते हैं. इसकी वजह ये है कि सुबह और शाम के समय सूरज हमें नारंगी या लाल रंग का दिखाई देता है. इसी से मिलते-जुलते रंग तस्‍वीर में किए जाते हैं. लेकिन क्या सच में सूरज का रंग यही है? विज्ञान कहता है कि सूरज का असली रंग न तो पीला है, न लाल है और न ही संतरी. 

सूरज का रंग क्या है

वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज का वास्तविक रंग सफेद (White) है. सूरज से निकलने वाली रोशनी में इंद्रधनुष के सभी रंग मौजूद होते हैं. जब ये सभी रंग मिल जाते हैं, तो प्रकाश सफेद दिखाई देता है. अंतरिक्ष से देखने पर सूरज सफेद चमकता हुआ नजर आता है. 

हमें सूरज पीला या नारंगी क्यों दिखता है

हमें सुबह और शाम के समय सूरज पीला या नारंगी पृथ्वी के वायुमंडल के कारण दिखाई देता है. जब सूरज की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से गुजरती है, तो हवा में मौजूद धूल, गैस और छोटे कण प्रकाश को बिखेर देते हैं. इस प्रक्रिया को Scattering यानी प्रकीर्णन कहा जाता है. 

दिन के समय सूरज की रोशनी सीधे पृथ्वी तक पहुंचती है. इस दौरान नीली रोशनी ज्यादा बिखर जाती है और बाकी रंग मिलकर सूरज को हल्का पीला दिखाते हैं. 

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय रोशनी को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में नीली और हरी रोशनी लगभग पूरी तरह बिखर जाती है, जबकि लाल और नारंगी रंग हमारी आंखों तक पहुंचते हैं. इसलिए उस समय सूरज लाल या संतरी दिखाई देता है. 

सूरज इतना चमकीला क्यों है

सूरज एक विशाल तारा है, जिसके अंदर लगातार परमाणु संलयन (Nuclear Fusion) होता रहता है. इसी प्रक्रिया से बहुत ज्यादा ऊर्जा और प्रकाश निकलता है. सूरज का तापमान लगभग 5500 डिग्री सेल्सियस होता है, इसलिए उसकी रोशनी बेहद तेज होती है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com