विज्ञापन

सुंदर पिचाई ने याद किए IIT खड़गपुर के दिन, Illu फेस्टिवल और पत्नी से मुलाकात का किया जिक्र

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के मौके पर Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपनी कॉलेज की यादों को ताजा किया. साथ ही आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्या रोल होने वाले है, इसपर भी बात की.

सुंदर पिचाई ने याद किए IIT खड़गपुर के दिन, Illu फेस्टिवल और पत्नी से मुलाकात का किया जिक्र
IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के मौके पर सुंदर पिचाई ने शेयर किया खास मैसेज.

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के मौके पर Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक खास मैसेज शेयर किया. IIT खड़गपुर की ओर से ऑनलाइन शेयर किए गए सुंदर पिचाई के वीडियो मैसेज में उन्होंने कैंपस में बिताई अपनी यादों को शेयर किया. साथ ही Google तक के अपने सफर में IIT खड़गपुर की भूमिका का भी जिक्र की. इसके अलावा पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी बात की.

एक्स पर वीडियो शेयर कर IIT खड़गपुर ने लिखा, "जैसा कि आईआईटी खड़गपुर उत्कृष्टता, इनोवेशन और राष्ट्र-निर्माण के 75 वर्षों का जश्न मना रहा है. Google और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक विशेष संदेश भेजा है. वीडियो संदेश में पिचाई ने कहा, "आईआईटी खड़गपुर समुदाय को नमस्कार. एक छात्र के रूप में मेरे पास कई अच्छी यादें हैं. हैरी के भोजन से लेकर इलू उत्सव तक, बी308 में रात की पढ़ाई तक, विंगमेट्स के साथ बनी दोस्ती और उन प्रोफेसरों तक जिन्होंने एक अहम छाप छोड़ी." बता दें कि IIT Kharagpur में दिवाली के मौके पर इलू फेस्टिवल मनाया जाता है. 

पत्नी से हुई मुलाकात की याद

उन्होंने आगे कहा, "कैंपस वह जगह है जहां मैं अपनी पत्नी अंजलि से मिला, जहां मैंने पहली बार प्रोग्राम करना सीखा, और जहां मुझे कंप्यूटर का उपयोग करने, कैंपस के चारों ओर फ्लॉपी डिस्क ले जाने का पहला मौका मिला. ये क्षण मेरे जीवन की दिशा को आकार देते हैं. मुझे Google की राह पर ले जाते हैं."

सुंदर पिचाई ने बताया कि "इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से शिक्षा वास्तव में एक उपहार है." उन्होंने कहा कि संस्थान से निकले कई स्नातकों ने भारत और दुनिया पर प्रभाव डाला है. पिचाई ने अगले 5 सालों के लिए अपना विजन बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि AI तेजी से लैब और शुरुआती इस्तेमाल करने वालों के दायरे से निकलकर अलग-अलग प्रोफेशन के लोगों तक पहुंचेगा. जैसे हेल्थकेयर वर्कर, सरकारी अधिकारी, किसान, डेवलपर और एंटरप्रेन्योर. उन्होंने कहा हम एआई का निर्माण कर रहे हैं ताकि यह हम सभी को अपना काम अगले स्तर पर और अधिक संतोषजनक तरीके से करने में मदद कर सके.

ये भी पढ़ें- Apple के नए CEO को मिलेगी 5500000000 रुपये की सैलरी, जानें क्या है जॉन टर्नस की एजुकेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sundar Pichai, Sundar Pichai At IIT Kharagpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com