विज्ञापन

Apple के नए CEO को मिलेगी 5500000000 रुपये की सैलरी, जानें क्या है जॉन टर्नस की एजुकेशन

जॉन टर्नस ने मंगलवार को एप्पल के सीईओ का पद संभाला है. इससे पहले वो इस कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हार्डवेयर इंजीनियरिंग के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. जॉन टर्नस साल 2001 से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए थे.

Apple के नए CEO को मिलेगी 5500000000 रुपये की सैलरी,  जानें क्या है जॉन टर्नस की एजुकेशन
मंगलवार ही टर्नस के सीईओ के तौर पर कार्यकाल का पहला दिन था.

टेक कंपनी एप्पल की कमान अब जॉन टर्नस के हाथों में है. जॉन टर्नस ने मंगलवार को Apple के चीफ एग्जीक्यूटिव का पद संभाला है. 51 साल के टर्नस ने साल 2001 में Apple के साथ जुड़े थे. उन्होंने एप्पल की डिजाइन टीम के साथ काम किया था. तरक्की करते हुए हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने थे और Apple के सभी प्रोडक्ट्स की इंजीनियरिंग टीमों को लीड करते हैं. वे सीधे टिम कुक को रिपोर्ट करते थे. वहीं अब उन्होंने टिम की जगह ले ली है.

कितने मिलेरी सैलरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉन टर्नस को साल 2027 में करीब 58 मिलियन डॉलर (551 करोड़ रुपये) का पैकेज मिलेगा. वहीं टिम कुक को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर करीब 47 मिलियन डॉलर यानी 446 करोड़ रुपये मिल रहे थे. कंपनी ने मंगलवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में फाइलिंग कर यह जानकारी दी है.

साल 2027 में जॉन टर्नस को 3 मिलियन डॉलर की सालाना बेस सैलरी मिलेगी. 55 मिलियन डॉलर के टारगेट वैल्यू वाला स्टॉक अवॉर्ड दिया जाएगा. उन्हें करीब 2.5 मिलियन डॉलर का प्रोरेटेड रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट अवॉर्ड भी मिलेगा. जॉन टर्नस के इक्विटी अवॉर्ड का 75 फीसदी हिस्सा एप्पल के परफॉर्मेंस से जुड़ा होगा. बाकी 25 फीसदी टाइम-बेस्ड स्टॉक यूनिट्स होंगी. वहीं टिम कुक को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर सालाना सैलरी 2 मिलियन डॉलर मिलेगी. 

जॉन टर्नस ने कहां से की है पढ़ाई

टर्नस कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद  यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में दाखिला लिया और यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया. साल 1997 में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की. Apple में शामिल होने से पहले वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स में इंजीनियर के तौर पर काम किया.

ये भी पढे़ं- 7 साल की रागिनी के लिए ट्राईसाइकिल लेकर घर पहुंचे DM अंकल, कौन हैं IAS मंगला प्रसाद सिंह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple New CEO 2026, Apple New CEO John Ternus, Apple New Ceo News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com