विज्ञापन

Study Tips: पढ़ाई के दौरान नींद से कैसे बचें, आलस आए तो क्‍या करें

Study tips: अक्‍सर ऐसा होता है कि छात्र जब पढ़ने बैठते हैं तो उन्‍हें नींद आने लगती है. नींद और आलस की वजह से लंबे समय तक पढ़ाई नहीं हो पाती है.

Study Tips: पढ़ाई के दौरान नींद से कैसे बचें, आलस आए तो क्‍या करें

Study tips: अक्‍सर ऐसा होता है कि छात्र जब पढ़ने बैठते हैं तो उन्‍हें नींद आने लगती है. नींद और आलस की वजह से लंबे समय तक पढ़ाई नहीं हो पाती है. ऐसे में स्‍टूडेंट्स को तनाव होने लगता है कि उनका कोर्स काफी पीछे रह गया है. पढ़ाई करते समय नींद आ रही हो, तो कुछ आसान उपायों से इस परेशानी से बचा जा सकता है. 

पढ़ाई के दौरान नींद से कैसे बचें

सही समय चुनें 

पढ़ाई के लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है. अगर आप थके हुए हैं और फिर पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं तो नींद आना लाजिमी है. इसलिए ऐसे समय में पढ़ें जब शरीर थका हुआ ना हो. 

Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें

रोशनी युक्‍त जगह पर पढ़ें 

अंधेरे कमरे में या कम रोशनी में पढ़ने पर आलस व नींद का आना स्‍वाभाविक है. इसलिए ऐसी जगह बैठकर पढ़ें जहां पर्याप्‍त रोशनी आती हो. रोशनी आंखों को सक्रिय रखती है. रात के समय पढ़ रहे हैं तो लाइट व टैबल लैंप की रोशनी पर्याप्‍त होनी चाहिए. 

पानी पीते रहें 

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके लिए पर्याप्‍त पानी का सेवन करते रहें. पानी पीते रहेंगे तो तनाव कम होगा और एकाग्रता भी बनी रहेगी. पढ़ते समय पानी की बोतल साथ रखें. 

छोटे ब्रेक लें 

लंबे समय तक पढ़ाई करनी हो तो छोटे ब्रेक लेने चाहिए. इससे दिमाग को आराम मिलता है और आप फिर से पढ़ने के लिए एक्टिव हो जाते हैं. ब्रेक की अवधि ज्‍यादा ना रखें. 

गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्‍चे को गणित की ये चीजें सिखाएं

पोश्‍चर सही हो 

पढ़ाई करते हुए सीधे बैठें. कभी भी लेटकर या टेढ़ा होकर, आराम करने की मुद्रा में पढ़ाई नहीं करनी चाहिए. इससे शरीर में आलस्‍य आता है और आराम करने का मन करने लगता है. 

पढ़ते हुए आलस आए तो क्‍या करें 

अक्‍सर पढ़ते हुुए आलस आ जाता है. अगर ऐसा हो रहा हो तो सबसे पहले मुंह धो लें. इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे. चाय या कॉफी का सेवन कर सकते हैं. थोड़ी देर उठकर टहल लें. इससे माइंड रिफ्रेश हो जाता है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Study Tips, Study Tips For Children, Study Tips In Hindi, Study Tips To Score Better, Study Tips For Students Success
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com