विज्ञापन

Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें

Summer Vacations: गर्मी की छुट्टियां मतलब बच्चों के लिए आराम और मस्ती का समय. लेकिन इस समय में वे स्टूडेंट्स खुद को बेहतर बना सकते हैं, जो पढ़ाई में कमजोर हैं.

Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें

Summer Vacations: गर्मी की छुट्टियां मतलब बच्चों के लिए आराम और मस्ती का समय. लेकिन इस समय में वे स्टूडेंट्स खुद को बेहतर बना सकते हैं, जो पढ़ाई में कमजोर हैं. अगर इन लंबी छुट्टियों का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो पढ़ाई में काफी सुधार किया जा सकता है. सही प्लानिंग और मेहनत से पढ़ाई में सुधार किया जा सकता है. 

कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें

टाइम टेबल बनाएं- ऐसा ना हो कि जब मन करें पढ़ लिया और जब मन किया तो खेल लिया. एक रूटीन बनाना चाहिए. इसमें पढ़ने का समय निश्‍चित होना चाहिए. 

गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्‍चे को गणित की ये चीजें सिखाएं

कमजोर विषयों पर ध्यान दें- जिस विषय में कमजोर हों, उस पर ज्यादा ध्‍यान दें और अभ्यास करें. 

रोज पढ़ने की आदत डालें- रोज पढ़ने से पढ़ाई बोझ नहीं लगती और इससे सिलेबस समय से पूरा हो जाता है. 

नोट्स बनाएं- सभी विषयों के चैप्‍टर्स को पढ़ें और नोट्स बनाएं. 

ऑनलाइन पढ़ें- अगर आपको ऑनलाइन पढ़ना पसंद है तो YouTube और Learning Apps से मुश्किल टॉपिक्स आसानी से समझे जा सकते हैं. 

रिवीजन करें- ऐसा नहीं है कि एक बार पढ़ा और फिर उस विषय को दोबारा नहीं देखा. इससे पढ़ा हुआ सब भूल जाता है. पढ़ी हुई चीजों को दोहराना जरूरी है. 

गर्मियों की छुट्टियों को ना करें बर्बाद, जानें बच्‍चे को कर्सिव राइटिंग सिखाने के तरीके

राइटिंग प्रैक्टिस करें- लिखकर पढ़ने से याददाश्त मजबूत होती है, और बहुत समय तक पढ़ा हुआ याद रहता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Vacation, Summer Vacations 2026, Summer Vacations Studies, Summer Vacations Tips, Summer Vacations Study Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com