विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्‍चे को गणित की ये चीजें सिखाएं

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए आराम और मस्ती का समय होती हैं. लेकिन यह समय नई चीजें सीखने का भी शानदार मौका होता है.

गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्‍चे को गणित की ये चीजें सिखाएं

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए आराम और मस्ती का समय होती हैं. लेकिन यह समय नई चीजें सीखने का भी शानदार मौका होता है. कक्षा 7 के बच्चों के लिए यह समय गणित की बेसिक समझ मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है. अगर छुट्टियों में रोज थोड़ा समय देकर मजेदार तरीके से मैथ्स सिखाया जाए, तो बच्चे का आत्मविश्वास और समझ दोनों बेहतर हो सकते हैं. 

कक्षा 7 के बच्‍चे को ऐसे सिखाएं गणित 

टेबल्स और बेसिक कैलकुलेशन

सबसे पहले बच्चे को टेबल्स और बेसिक कैलकुलेशन की अच्छी प्रैक्टिस कराएं. 2 से 20 तक के पहाड़े याद होना आगे की पढ़ाई में काफी मदद करता है. इसके अलावा जोड़, घटाव, गुणा और भाग को मानसिक रूप से हल करने की आदत डालें. 

फ्रैक्शन और दशमलव समझाएं 

फ्रैक्शन यानी भिन्न और दशमलव को समझाना भी जरूरी है. कई बच्चे इन टॉपिक्स में कन्फ्यूज हो जाते हैं. पिज्जा, चॉकलेट या रोजमर्रा की चीजों की मदद से इन्हें आसान तरीके से समझाया जा सकता है. 

गर्मियों की छुट्टियों को ना करें बर्बाद, जानें बच्‍चे को कर्सिव राइटिंग सिखाने के तरीके

प्रतिशत और अनुपात

कक्षा 7 में प्रतिशत और अनुपात भी अहम विषय होते हैं. बच्चों को डिस्काउंट, कीमत और शेयरिंग जैसी रोजमर्रा की चीजों से जोड़कर पढ़ाने पर वे जल्दी समझते हैं. उदाहरण के लिए बाजार में मिलने वाली छूट के जरिए प्रतिशत समझाया जा सकता है. 

Geometry कराएं 

ज्यामिति यानी Geometry भी कराएं. उन्हें अलग-अलग आकृतियां बनाना, कोण पहचानना और क्षेत्रफल निकालना सिखाएं. ड्राइंग और रंगों की मदद से मैथ्स को मजेदार बनाया जा सकता है. 

क्‍लास 5 के बच्‍चों के लिए मजेदार सवाल, आप दे पाएंगे कितने जवाब?

इन बातों का रखें ध्‍यान 

- बच्‍चा तभी सीखेगा जब वो पढ़ाई को मस्‍ती में करेगा, उसे बोझ समझकर नहीं. 

- आजकल कई ऑनलाइन ऐप और गेम्स भी मैथ्स सीखने में मदद करते हैं.

- बच्चे गेम खेलते-खेलते सवाल हल करना सीख जाते हैं, हालांकि स्क्रीन टाइम सीमित रखना जरूरी है.

-  बच्चे पर पढ़ाई का दबाव न डालें. रोज 30 से 45 मिनट की हल्की और इंटरैक्टिव पढ़ाई काफी होती है.

- अगर बच्चा किसी सवाल में गलती करे, तो उसे डांटने की बजाय समझाने की कोशिश करें. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maths Teaching Tips, Maths Teaching Tips In Hindi, Summer Vacation 2026, Summer Vacation 2026 Tips, Summer Vacation Activities At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com