विज्ञापन

उत्तराखंड से लेकर यूपी तक, कहां-कहां 5 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? बारिश के चलते आदेश जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है. दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

उत्तराखंड से लेकर यूपी तक, कहां-कहां 5 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? बारिश के चलते आदेश जारी
आज नैनीताल,  हरिद्वार, बागेश्वर में स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है. बारीश को देखते हुए कई राज्यों के जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है. उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून केंद्र के अनुसार, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में आज भारी बारिश होगी. भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है.

चंपावत जिले में भी स्कूल रहेंगे बंद

इसी तरह से आईएमडी, देहरादून ने 5 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है. जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यहां के स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष मनीष कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा. 5 सितंबर को ये बंद रहेंगे. इस तरह से आज नैनीताल,  हरिद्वार, बागेश्वर में भी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

यूपी के इस जिले में आज शहर रहेंगे बंद

उत्तराखंड की तरह ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. आगरा में आज  बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. यहां भी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

दिल्ली में क्या आज स्कूल खुले हैं?

आज शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के स्कूल पहले से ही बंद हैं. वहीं कल  रविवार है. ऐसे में अब दिल्ली के स्कूल सीधा सोमवार को खुलेंगे. बता दें कि दिल्ली में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Schools Closed Today, Schools Closed, Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com