UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीसी नेट ने फाइनल आंसर की जारी करने के बाद बताया था कि तीन विषयों की परीक्षा रद्द की गई है. स्पेलिंग मिस्टेक से लेकर तमाम तरह की शिकायतों के बाद ये फैसला लिया गया. इसके साथ ही इनके री-एग्जाम की तारीख भी बता दी गई थी, जिसके बाद अब रिजल्ट जारी किया गया है.
इन विषयों का होगा एग्जाम
- इंग्लिश - 9 सितंबर (पहली शिफ्ट)
- कॉमर्स - 9 सितंबर (दूसरी शिफ्ट)
- सोशियोलॉजी - 10 सितंबर (पहली शिफ्ट)
क्यों रद्द हुई परीक्षा?
यूजीसी नेट के 87 विषयों की परीक्षा हुई थी, जिसमें 84 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. तीन विषयों की परीक्षा को रद्द किया गया और अब री-एग्जाम हो रहा है. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के एग्जाम के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने तमाम तरह की गलतियों को लेकर शिकायतें शुरू कर दीं. ये गलतियां व्याकरण से लेकर शब्दों और बाकी चीजों की थी, आरोप लगाया गया कि एआई से पेपर बनाया गया था. पहले तमाम तरह के आरोपों को खारिज किया गया, लेकिन एग्जाम के 50 दिन बाद रिजल्ट से ठीक पहले ये बताया गया कि तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी. एनटीए ने बताया कि इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया.
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका
यूजीसी नेट री-एग्जाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है. एनटीए के इस फैसले को चुनौती देते हुए कहा गया है कि अभ्यर्थियों की फीस वापस होनी चाहिए, साथ ही केंद्र सरकार और एनटीए को इस पर जवाब देना होगा. इस मामले को लेकर कोर्ट ने नोटिस भी जारी कर दिया है. याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि एनटीए ने मनमाने तरीके से री-एग्जाम उन पर थोप दिया है.
ये भी पढ़ें - UPTET में नॉर्मलाइजेशन से कैसे फेल हो गए कई अभ्यर्थी? जानें क्या है दशमलव का खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं