विज्ञापन

UP Sainik School Admit Card 2026 जारी, 20 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

UP Sainik School Entrance Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

UP Sainik School Admit Card 2026 जारी, 20 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा.

Hall Ticket Download 2026 : उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. UP Sainik School Society ने शनिवार, 28 नवंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट upsainikschool.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं.
  2. अब होमपेज पर दिए गए Candidate Login लिंक पर क्लिक करें.
  3. यूजरनेम और पासवर्ड भरें.
  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए.

स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. बिना हॉल टिकट किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा.

विदित है कि परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छे से चेक कर लें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com