विज्ञापन

RBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार बदला एग्जाम टाइम

RBSE Time Table 2027 : बता दें कि अभी दोनों कक्षाओं का विषयवार टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. पूरा शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषयों की परीक्षा तिथियां और समय देख सकेंगे.

RBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, इस बार बदला एग्जाम टाइम
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए अपडेट से चूक न हो.

RBSE Board Exam 2027 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इस बार सबसे अहम बदलाव परीक्षा के समय में किया गया है. पहले जहां बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे शुरू होती थीं, वहीं अब बह 10:30 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अभी दोनों कक्षाओं का सब्जेक्टवाइज टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. पूरा शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सब्जेक्ट्स की परीक्षा तिथियां और समय देख सकेंगे.

इस बदलाव को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि देर से परीक्षा शुरू होने से दूरदराज के इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी. हालांकि बोर्ड ने अभी इस बदलाव के पीछे आधिकारिक कारण नहीं बताया है. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए अपडेट से चूक न हो.

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थीं. कक्षा 10 का परिणाम 24 मार्च को घोषित किया गया था. कुल 10,68,078 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया था. क्लास 10 में कुल पास प्रतिशत 94.23 फीसदी रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा. जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20 फीसदी दर्ज किया गया, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 फीसदी रहा.

वहीं कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत 96.30 फीसदी रहा था. साइंस कॉमर्स और आर्ट कैटेगरी का रिजल्ट एक साथ 31 मार्च को घोषित किया गया था. 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल हुए थे.

2027 से लागू हो सकती है टू एग्जाम सिस्टम

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए एक और बड़ा बदलाव सामने आ सकता है. राज्य सरकार और बोर्ड टू एग्जािनिशेन सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहे हैं.

नवंबर 2025 में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की थी कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा. प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. इसके बाद जो छात्र अपने अंक सुधारना चाहेंगे, उन्हें मई-जून में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

बता दें कि अगर दो बार एग्जाम देने का मौका स्टूडेंट्रस को मिलता है तो अधिकतम तीन सब्जेक्ट्स में अपने नंबर सुधार सकेंगे. प्रस्ताव के अनुसार पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी मई-जून में आयोजित की जाएगी.

हालांकि मार्च 2026 में RBSE सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा था कि यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है. बोर्ड की ओर से अभी तक इस प्रणाली को लागू करने के  दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- फरवरी से शुरू हो रहे हैं बोर्ड एग्जाम, इन 5 आसान टिप्स को फॉलो करके हर सब्जेक्ट में पा सकते हैं फुल मार्क्स!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com