KGMU Ragging Case Update : लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने वायरल हुए "प्रणाम महोदय" वीडियो मामले में एंटी-रैगिंग जांच पूरी होने के बाद दोषी 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है. इतना ही नहीं दोषी पाए गए सभी 38 छात्रों पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
स्लरशिप भी नहीं मिलेगी
इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अगले एक साल तक इन छात्रों के लिए किसी भी स्कॉलरशिप (Scholarship) की सिफारिश नहीं की जाएगी.
यह मामला तब चर्चा में आया था जब कथित रैगिंग से जुड़ा "प्रणाम महोदय" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एंटी-रैगिंग प्रक्रिया शुरू की थी. जांच पूरी होने पर 38 छात्रों को रैगिंग से संबंधित गतिविधियों का दोषी माना गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लागू कर दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं