RBSE Class 12 Model Paper 2027 PDF Download : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लास 10वीं और 12वीं के मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं. साल 2027 की बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए यह एक बड़ी और राहत भरी खबर है. छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अलग-अलग सब्जेक्ट वाइज (Subject-Wise) के मॉडल पेपर्स आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
किन परीक्षाओं और स्ट्रीम्स के लिए जारी हुए मॉडल पेपर?
राजस्थान बोर्ड ने सेकेंडरी (10वीं), प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर उपलब्ध कराए हैं. वहीं, 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर साइंस स्ट्रीम के लिए अलग-अलग क्वेश्चन पेपर वेबसाइट पर अपलोड किए हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के लिए इन परीक्षाओं के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं:
सेकेंडरी मॉडल पेपर (क्लास 10)
- प्रवेशिका मॉडल प्रश्न पत्र
- वरिष्ठ उपाध्याय मॉडल पेपर
- सीनियर सेकेंडरी आर्ट्स मॉडल पेपर
- सीनियर सेकेंडरी साइंस मॉडल पेपर
- सीनियर सेकेंडरी कॉमर्स मॉडल पेपर
- सीनियर सेकेंडरी एग्रीकल्चर साइंस मॉडल पेपर
RBSE Model Papers 2027: ऐसे डाउनलोड करें PDF
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Books/Old Papers/Model Questions सेक्शन पर क्लिक करिए.
- अब वहां दिख रहे Model Papers 2027 के लिंक को सिलेक्ट करिए.
- अपनी परीक्षा की कैटेगरी, जैसे- Secondary या Senior Secondary का सिलेक्शन करें.
- इसके बाद अपनी रिलेटेड स्ट्रीम या एग्जाम को सिलेक्ट करें.
- अपने सब्जेक्ट का मॉडल पेपर खोलें.
- अब स्क्रीन पर खुले PDF को डाउनलोड करें और फ्यूचर की तैयारी के लिए सेव कर लीजिए.
कब आएगा 2027 बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल?
बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने अभी तक साल 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट (Timetable) नहीं जारी की है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के शेड्यूल और अन्य जरूरी अपडेट्स के लिए रेग्यूलरली बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं