Rajasthan Board Class 10 12 Exam 2027 Postponed : राजस्थान बोर्ड से जुड़ी बोर्ड परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की टाल दिया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आगामी जनगणना (Census) के कार्यों के चलते अब फरवरी 2027 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा.
इसकी जानकारी आरबीएसई (RBSE) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर दी है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है. जैसे ही संशोधित टाइमटेबल (Revised Timetable) तैयार होगा, छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड :- फरवरी में नहीं होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनगणना-2027 के चलते परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव. @Rajasthanboard #Rbse ll #Class10thExam ll #Class12thExam
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) November 14, 2026
पहले 16 फरवरी से शुरू होनी थीं परीक्षाएं
विदित हो कि इससे पहले इसी महीने 7 नवंबर को राजस्थान बोर्ड ने घोषणा की थी कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. उस समय बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा के समय में भी बदलाव किया था, जिसके तहत पेपर सुबह 8:30 बजे के बजाय सुबह 10:30 बजे से शुरू होने थे. लेकिन जनगणना के कारण आए इस ताजा फैसले के बाद अब फरवरी वाला शेड्यूल लागू नहीं होगा और छात्रों को नई डेटशीट का इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- UP Tablet Yojana: योगी सरकार का यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा, कल लखनऊ में सीएम योगी बाटेंगे 50 हजार फ्री टैबलेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं