विज्ञापन

71 साल की उम्र में भी डॉक्टर बनने की चाह, NEET एग्जाम देने पहुंचे लखनऊ के अशोक बहार की कहानी

NEET Exam 2026: NEET एग्जाम देने पहुंचे 71 साल के अशोक बहार खूब चर्चा में हैं. उनका कहना है कि वो एक दिन डॉक्टर जरूर बनेंगे और इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

71 साल की उम्र में भी डॉक्टर बनने की चाह, NEET एग्जाम देने पहुंचे लखनऊ के अशोक बहार की कहानी
NEET परीक्षा देने पहुंचे 71 साल के बुजुर्ग

Oldest NEET Aspirant: उम्र को मात देते हुए कुछ कर दिखाने का जज्बा लखनऊ में दिखा जब हजारों युवा प्रतिभागियों के बीच एक 71 साल का बुजुर्ग डॉक्टर बनने के फौलादी इरादे से NEET एग्जाम देने सेंटर पहुंचे. 71 साल के अशोक बहार पिछले कई साल मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अटेम्प दे रहे हैं. इस बार का उनका अटेम्पट सालों बाद आया है. अशोक बहार ने NDTV को बताया कि ये सच है कि उनकी मां चाहती थी कि वो मै डॉक्टर बनें, क्यूंकि उनके पिता एक अच्छे डॉक्टर थे. इसी वजह से मेरी मां ने उनकी शादी एक डॉक्टर लड़की से करवाई थी, जिससे डॉक्टर्स फैमिली बढ़ती रहे.

पत्नी से मिली सीख

अशोक बहार ने बताया कि मेरी पत्नी एक गायनोलोजिस्ट है और NHM में चीफ कंसल्टेंट पर सेवा दे चुकी हैं. बरसों बाद फिर मेडिकल एंट्रेंस की प्रेरणा मुझे मेरी पत्नी से मिली, मैं उनसे काफी कुछ इस क्षेत्र में लंबे समय से सीखता रहा हूं. अशोक बहार ने NDTV से बातचीत में बताया कि उनके पिता डॉ राम लाल बाहर लखनऊ में एक वरिष्ठ चिकित्सक थे, उनकी पत्नी मंजू बहार भी एक अच्छी गइनोलोजिस्ट डॉक्टर हैं. 

डॉक्टरों की फैमिली से आते हैं अशोक बहार

अशोक बहार बताते हैं कि उनकी और उनकी पत्नी की फैमिली में करीब 20 डॉक्टर्स हैं, जिनमें 5-6 लोग देश के बाहर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अशोक बहार ने बताया कि वो डॉक्टर बनकर हेप्टोलॉजी में विशेष योगदान देना चाहते हैं. डॉ अशोक बहार के अनुसार लिवर कि समस्या महामारी की तरह फैली हुई है, जिसकी शुरुआत फैटी लिवर से होती है. अशोक बहार ने ग्रेजुएशन टाइम में भी कई मेडिकल  एंट्रेंन्स अटेम्पट दिए लेकिन सफलता नहीं लगी. अशोक बहार उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी मां और खुद के सपने को पूरा करने में जुटे हैं.

अशोक बहार मिनिस्ट्री ऑफ़ केमिकल फर्टिलाइजर IDPL में UP/UK मर्केटिंग हेड रह चुके हैं और VRS के बाद इसी क्षेत्र में विदेश मंत्रालय में कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिलहाल उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें वो नीट की परीक्षा देने के बाद एग्जाम सेंटर से बाहर आते दिख रहे हैं. 

CBSE के नए मार्किंग सिस्टम को लेकर क्यों उठ रहे सवाल, कॉपी चेक करने का डिजिटल तरीका कितना सेफ?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oldest NEET Aspirant, Oldest NEET Aspirant UP, NEET Exam 2026, Oldest NEET Aspirant Ashok Bahar, NEET Age Limit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com