विज्ञापन

B.ED, BTC और D.El.Ed...यूपी शिक्षक भर्ती में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

Recruitment 2026 : पुराने प्रावधानों में कुछ स्थितियों में B.Ed अभ्यर्थियों को मौका मिल सकता था, लेकिन नई व्यवस्था में BTC और D.El.Ed को प्राथमिक योग्यता माना गया है.

B.ED, BTC और D.El.Ed...यूपी शिक्षक भर्ती में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
विशेषज्ञों का मानना है कि प्राथमिक शिक्षा की जरूरतें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं से अलग होती हैं.

Jobs 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए जरूरी खबर है. सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों के प्राइमरी सेक्शन यानी कक्षा 1 से 5 में असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती के नियमों में बदलाव किया है. इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि B.Ed, BTC और D.El.Ed में से कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं...

शिक्षक भर्ती के लिए क्या चाहिए योग्यता

राजपत्र में प्रकाशित संशोधित नियमों के अनुसार, अब भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) होना जरूरी है. इसके साथ NCTE से मान्यता प्राप्त BTC (Basic Training Certificate) या D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) की डिग्री भी होनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

सिर्फ डिग्री होने से ही काम नहीं चलेगा. उम्मीदवार को कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) भी पास करनी होगी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित मान्य TET हो सकती है.

यानी नए नियमों के अनुसार प्राइमरी सेक्शन में शिक्षक बनने के लिए तीन प्रमुख शर्तें हैं:

  • ग्रेजुएशन डिग्री
  • BTC या D.El.Ed
  • TET पास

इन तीनों योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे.

बीएड पास का क्या होगा

अब बात B.Ed उम्मीदवारों की. पुराने नियमों के अनुसार अगर BTC ट्रेंड उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते थे, तो B.Ed योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा सकती थी. इसी कारण कई B.Ed धारक भी इन पदों के लिए उम्मीद लगाए हुए थे.

हालांकि नए संशोधित नियमों में भर्ती की मुख्य योग्यता के रूप में BTC और D.El.Ed का के बारे में स्पष्ट कहा गया है. सरकार ने प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी है. नए संशोधित नियमों के अनुसार B.Ed को अनिवार्य योग्यता के रूप में शामिल नहीं किया गया है.

सरकार के इस फैसले का असर आने वाली शिक्षक भर्तियों पर दिखाई देगा. ऐसे अभ्यर्थी जो भविष्य में प्राइमरी शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास BTC या D.El.Ed के साथ TET की योग्यता भी हो. 

यह भी पढ़ें- यूपी में 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, प्राइमरी में 12000 से ज्यादा पद, पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें

यह भी पढ़ें- UP PGT भर्ती में बड़े बदलाव! OTR से लेकर सिलेबस और रिजर्वेशन नियमों से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, B.Ed और TET को लेकर नया फैसला


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com