नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. एनटीए ने डेप्यूटेशन के आधार पर अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त शाम 5 बजे तक है. खास बात ये है कि इन पदों के लिए आयुसीमा 56 साल तक है. पदों की बात करें तो जॉइंट डायरेक्टर से लेकर रिसर्च साइंटिस्ट और ऐसे ही तमाम पदों पर भर्ती निकाली गई है. शुरुआत में यह डेप्यूटेशन तीन साल का होगा.
इन पदों पर निकली है भर्ती
जॉइंट डायरेक्टर (ग्रुप ए):
- कुल 3 पदों पर आवेदन
- पे-लेवल 12 के तहत 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक की सैलरी
- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री और समान पद पर काम करने का अनुभव
- पे-लेवल 11 में 3 साल या पे-लेवल 10 में 5 साल की रेगुलर सर्विस होनी चाहिए
रिसर्च साइंटिस्ट सी (ग्रुप ए):
- सिर्फ 1 पद पर आवेदन
- पे-लेवल 12 के तहत 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक सैलरी
- उम्मीदवार के पास साइकोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स, एजुकेशन या टेस्टिंग मेथोडोलॉजी में पीएचडी के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए.
- असेसमेंट सेक्टर में 10 साल का काम करने का अनुभव जरूरी
डिप्टी डायरेक्टर (ग्रुप ए):
- कुल 2 पदों पर आवेदन
- पे-लेवल 11 के तहत 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक सैलरी
- किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन डिग्री और समान पद पर काम करने का अनुभव
- पे-लेवल 10 में 3 साल की रेगुलर सर्विस होनी चाहिए.
असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रुप ए):
- 2 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं
- पे-लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी
- ग्रेजुएशन डिग्री और समान पद पर काम करने का अनुभव
- पे-लेवल 8 में 3 साल या पे-लेवल 7 में 5 साल की रेगुलर सर्विस
सीनियर सुपरिटेंडेंट अकाउंट्स (ग्रुप बी):
- एक पद पर आवेदन
- पे-लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी
- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, कुछ पदों के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन और अकाउंट्स या ऑडिट का अनुभव जरूरी
- समान पद का अनुभव या पे-लेवल 6 में 3 साल या पे-लेवल 5 में 5 साल की रेगुलर सर्विस
NTA is inviting applications to fill various posts on deputation basis
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 16, 2026
Interested and eligible candidates can apply through the proper channel before 07 August 2026. Complete details are available on the official website.https://t.co/zrcTMDfrQl#NTA #NTAUpdate #NTAExams… pic.twitter.com/203Xhm1MUs
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं
यहां वैकेंसी नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड कर लें
इसके बाद फॉर्म को पूरा और सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों को उसके साथ लगा दें.
अब इस पूरे आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करें और लिफाफे के ऊपर साफ अक्षरों में Application for the post of लिखकर उस पद का नाम लिखें जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं.
आखिर में इस लिफाफे को दिए गए पते पर डाक के जरिए भेज दें.
इस पते पर भेजना होगा आवेदन
डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, फर्स्ट फ्लोर, एमडीबीपी बिल्डिंग, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली-110020. आवेदन की एक कॉपी ईमेल आईडी dir-admin@nta.gov.in पर भी भेजनी होगी.
ये भी पढ़ें - 'पापा… DSP सक्षम रिपोर्टिंग! 8 बार रिजेक्ट होने के बाद आया बेटे का रिजल्ट, पिता ने लगाया गले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं