विज्ञापन

NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे सिक्योर करें अपनी सीट

MCC NEET UG Round 1 Final Result: नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद अब छात्रों को अपनी सीट सिक्योर करनी होगी. जो छात्र अपने अलॉटेड कॉलेज से खुश नहीं हैं, वो राउंड-2 और राउंड-3 में शामिल हो सकते हैं.

NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे सिक्योर करें अपनी सीट
NEET UG राउंड-1 काउंसलिंग का रिजल्ट

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से ऑल इंडिया 15% कोटा मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग राउंड-1 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है, जिसके बाद अब राउंड-2 की शुरुआत होगी और छात्रों को सीट सिक्योर करने का ऑप्शन मिलेगा. इसे लेकर एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एमसीसी की तरफ से जारी किए गए रिजल्ट संबंधी नोटिफिकेशन के अनुसार छात्रों को काउंसलिंग बुलेटिन के चैप्टर-2 के अनुसार फ्रीज और फ्लोट ऑप्शन का उपयोग करना है. छात्रों की सुविधा के लिए एमसीसी ने संशोधित काउंसलिंग बुलेटिन भी जारी किया है, जिसके चैप्टर-2 में रिपोर्टिंग, अपग्रेडेशन और रेजिग्नेशन से संबंधित तमाम जानकारी दी गई है. 

क्या हैं फ्रीज और फ्लोट ऑप्शन?

एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सीट आवंटन से संतुष्ट छात्रों को फ्रीज ऑप्शन का उपयोग करना होगा, जिससे वो अपनी सीट को सिक्योर कर पाएंगे. इसके अलावा अलॉट हुए संस्थान को फिजिकली रिपोर्ट कर ज्वाइन करना होगा. अगर छात्र सीट अलॉटमेंट से संतुष्ट नहीं है तो अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के लिए उसे फ्लॉट ऑप्शन का उपयोग करना होगा, जिससे काउंसलिंग राउंड-2/राउंड-3 में उसे दी गई सीट अपग्रेड की जा सके. बुलेटिन के चैप्टर-2 के अनुसार 'फ्रीज' और 'फ्लोट' दोनों ही ऑप्शन का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को अनिवार्य तौर दो-तीन दिन में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

कुल इतने छात्र हुए शामिल 

देव शर्मा ने बताया कि एमसीसी की तरफ से काउंसलिंग राउंड-1 के सीट-आवंटन के परिणाम के तहत 1272 पेजों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 29946 सफल छात्रों के नाम शामिल हैं. जारी की गई लिस्ट के अनुसार देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों की क्लोजिंग रैंक्स इस तरह हैं. 

1. AIIMS दिल्ली 

जनरल: 52
ओबीसी-एनसीएल: 173
ईडब्ल्यूएस: 265
एससी: 781
एसटी: 987

2. जिप्मेर, पुडुचेरी

जनरल: 388
ओबीसी-एनसीएल: 754
ईडब्ल्यूएस: 1391
एससी: 2737
एसटी: 2288

3. एम्स-जोधपुर

जनरल: 343
ओबीसी एनसीएल : 714
ईडब्ल्यूएस: 879
एससी: 2759
एसटी: 3499

ये भी पढ़ें - दिल्ली कोचिंग हब मुखर्जी नगर: UPSC एस्पिरेंट्स का "दलाल स्ट्रीट", बिकते कमरे, महंगाई की मार, जीना दुश्वार!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG Counseling 2026, NEET UG Round 1 Status, NEET UG Counseling, Neet Seat Allotment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com