विज्ञापन

Answer Key चैलेंज करने पर 200 रुपये शुल्क लेने पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर पूरे पैसे हाेंगे वापस

आंसर की चैलेंज एक ऑनलाइन प्रोसेस होता है. जिसमें एग्जाम में पूछे गए सवालों को चैलेंज कर सकते हैं. ये प्रक्रिया प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद शुरू होती है. चैलेंज करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क देना पड़ता है.

Answer Key चैलेंज करने पर 200 रुपये शुल्क लेने पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर पूरे पैसे हाेंगे वापस
आंसर की को चुनौती देने की प्रक्रिया सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष है: NTA

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में UGC NET 2026 की Answer Key जारी की है. जिसके साथ Answer Key पर चैलेंज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. हालांकि इस बीच कुछ उम्मीदवारों ने NTA की तरफ से  Answer Key पर सवाल उठाने के लिए 200 रुपये प्रति सवाल फीस को लेकर नाराजगी जताई है और इसे महंगा बताया है. इस मामले पर अब NTA की तरफ से बयान जारी किया गया है. जिसमें NTA ने कहा है कि यह व्यवस्था सभी उम्मीदवारों के हित में बनाई गई है. साथ ही कहा है कि 'आंसर की चैलेंज' सिस्टम सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष है. 

NTA ने X पर एक पोस्ट में कहा, "आंसर की चैलेंज के 'बहुत महंगे' होने की चिंता पर, उम्मीदवारों के लिए एक छोटी सी सफाई. आंसर की चैलेंज सिस्टम हर छात्र के लिए निष्पक्ष है, न कि सिर्फ उस छात्र के लिए जो चैलेंज करता है." "एक चैलेंज, सभी को फायदमंद होता है. अगर कोई एक उम्मीदवार भी किसी सवाल को चैलेंज करता है, और विषय विशेषज्ञ उस चैलेंज को स्वीकार कर लेते हैं, तो बदली हुई आंसर की परीक्षा देने वाले हर उम्मीदवार पर लागू होती है."

"वापस कर जाती है फीस"

NTA ने कहा कि फालतू चैलेंज को रोकने के लिए आंसर को चैलेंज करने पर फीस ली जाती है और अगर चैलेंज सही साबित होता है तो उसे वापस कर दिया जाता है. एजेंसी ने कहा, "जिस उम्मीदवार का चैलेंज सही माना जाता है, उसे 200 रुपये प्रति सवाल वापस कर दिए जाते हैं. यह फीस फालतू चैलेंज को रोकने के लिए है, न कि सही चैलेंज से मुनाफा कमाने के लिए." एजेंसी ने आगे कहा, "इसलिए अगर आपने कोई असली गलती पहचानी है और उस पर आपत्ति जताई है, और वह सही पाई जाती है, तो न केवल पैसे वापस मिलेंगे बल्कि किसी भी उम्मीदवार का एक सही चैलेंज लाखों अन्य लोगों के लिए रिकॉर्ड को सही कर सकता है."

क्या होता है आंसर की चैलेंज करने का प्रोसेस

आंसर की चैलेंज करने की प्रक्रिया प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद शुरू होती है. लगभग हर एग्जाम जैसे JEE Main, NEET, या UGC NET देने वाले उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में गलतियों पर आपत्ति जताने का मौका दिया जाता है. हालांकि इसके लिए शुल्क देना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- UPSC CSE मेन्स एग्जाम 2026 आज से शुरू, परीक्षा केंद्र क्या साथ ले जाएं और क्या नहीं? पढ़ें गाइडलाइंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nta Answer Key, NTA Neet, NTA Ugc Net
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com