विज्ञापन

देश को सबसे ज्‍यादा IAS-IPS देने वाले माधोपट्टी की मुस्कान सोलंकी का कमाल, ये भी बनी अफसर

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के प्रसिद्ध माधोपट्टी गांव की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. 53 प्रशासनिक अधिकारी देने वाले गांव की इस प्रतिभाशाली बेटी का अगला लक्ष्य आईएएस में चयन पाना है. (राजेश कुमार श्रीवास्तव की र‍िपोर्ट)

देश को सबसे ज्‍यादा IAS-IPS देने वाले माधोपट्टी की मुस्कान सोलंकी का कमाल, ये भी बनी अफसर
muskan solanki clears haryana pcs madhopatti village success story
  • यूपी के जौनपुर जिले के माधोपट्टी गांव की मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है
  • माधोपट्टी गांव से अब तक 53 लोग भारतीय प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा में अधिकारी बन चुके हैं
  • मुस्कान सोलंकी की पढ़ाई पंजाब में हुई और उनके पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं

Success Story Madhopatti: देश को सबसे ज्‍यादा आईएएस-आईपीएस समेत कई अध‍िकारी देने वाले यूपी के जौनपुर के गांव माधोपट्टी की बेट‍ियां भी अपनी प्रत‍िभा के दम पर कामयाबी की नई कहानी ल‍िख रही हैं. गांव माधोपट्टी की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है. 9 अक्‍टूबर 2026 को हर‍ियाणा लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही मुस्कान के चयन की खबर गांव पहुंची, खुशियों की लहर दौड़ पड़ी. परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी. 

madhopatti village success-story

muskan solanki clears haryana pcs madhopatti village success-story

53 प्रशासनिक अधिकारियों की विरासत को बढ़ाया आगे

माधोपट्टी गांव की पहचान देश को प्रशासनिक अधिकारी देने वाले गांव के रूप में रही है. यहां के लोगों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है. अब तक इस गांव के 53 लोग भारतीय प्रशासन‍िक सेवा और भारतीय पुल‍िस सेवा के अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि छोटे से गांव से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है. 

madhopatti village success-story

muskan solanki clears haryana pcs madhopatti village success-story

पंजाब में हुई पढ़ाई, मेहनत से मिली सफलता

मुस्कान सोलंकी के पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रहे हैं. मुस्कान की पढ़ाई-लिखाई पंजाब में हुई है. शिक्षा के दौरान उन्होंने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मेहनत और लगन से तैयारी की. उनकी इसी कोशिश का परिणाम है कि उन्होंने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. मुस्कान की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.

HCS के बाद अब IAS अधिकारी बनने का सपना

हरियाणा पीसीएस परीक्षा में चयनित होने के बाद भी मुस्कान सोलंकी के सपनों की उड़ान थमी नहीं है. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनना है. उनकी यह सोच बताती है कि वह अपनी सफलता को मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानती हैं.  

वीड‍ियो-UPPSC में पिता का प्यार वायरल, इंटरव्यू से पहले बेटे को संवारा



यह भी पढ़ें- Success Story: नीवा दुग्गल ने पास की HCS परीक्षा, मां IRS अफसर से बनीं MP, पिता रहे DIG 

यह भी पढ़ें-  हरियाणा की छवि सरदाना बनीं HCS अफसर, ChatGPT से की तैयारी, फेसबुक-इंस्टाग्राम से दूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, Hcs Exam, Haryana, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com