विज्ञापन

NEET PG में करीब 6 हजार सीटों की बढ़ोतरी, काउंसलिंग से पहले देखें पूरा सीट मैट्रिक्स

NEET PG 2026 Seats Increased: नीट पीजी का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सीट मैट्रिक्स जारी किया गया है. काउंसलिंग से ठीक पहले MBBS छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है. देशभर में करीब 6 हजार सीटों को बढ़ाया गया है.

NEET PG में करीब 6 हजार सीटों की बढ़ोतरी, काउंसलिंग से पहले देखें पूरा सीट मैट्रिक्स
NEET PG काउंसलिंग से पहले बढ़ाई गई सीटें

NEET PG काउंसलिंग से पहले एडमिशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जिसमें देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों को बढ़ाया गया है. करीब 6 हजार सीटों की बढ़ोतरी हुई है. एमडी, एमएस और डिप्लोमा करने वाले छात्रों के लिए ये एक बड़ा मौका है, क्योंकि अब वो अपनी मनचाही ब्रांच या कॉलेज चुन सकते हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल सीटों में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. MCC की तरफ से जारी सीट मैट्रिक्स में कुल 5,827 सीटों को बढ़ाया गया है. 

किस ब्रांच में बढ़ाई गई सीटें?

जारी किए गए नए सीट मैट्रिक्स में क्लिनिकल और नॉन-क्लिनिकल दोनों ही ब्रांच में सीटें बढ़ाई गई हैं. यानी देशभर के तमाम मेडिकल कॉलेजों में सीटों का इजाफा किया गया है. इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों ही कॉलेज शामिल हैं. प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में कुल 32 प्रतिशत सीटों को बढ़ाया गया है. वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 प्रतिशत सीटों का इजाफा हुआ है. 

  • क्लिनिकल ब्रांचेज में रेडियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी और गायनेकोलॉजी की सीटों की संख्या बढ़ी है.
  • सर्जिकल और नॉन-क्लिनिकल में ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, पीडियाट्रिक्स और पैथोलॉजी/एनाटॉमी की सीटों को बढ़ाया गया है.
  • महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ी हैं. 

जारी होने वाला है शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग के तमाम राउंड्स का शेड्यूल जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ये पूरा शेड्यूल जारी होगा. उम्मीदवार अपने मार्क्स और रैंक के हिसाब से कॉलेज और कोर्स की च्वाइस फिलिंग भर सकते हैं. सीटें बढ़ने के बाद इस बार तमाम कॉलेजों की कटऑफ में गिरावट देखी जा सकती है. किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें, इसके अलावा किसी दूसरे लिंक या फिर खबर पर बिल्कुल भी भरोसा न करें. 

ये भी पढे़ं - 12वीं के बाद बिना JEE-NEET के ये हैं 10 हाई सैलरी करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG Seats 2026, NEET PG Seats, NEET PG Seats State Wise, NEET PG Counselling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com