विज्ञापन

JEE Main के बाद किन इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलता है एडमिशन? जानें IIT के लिए क्या जरूरी

JEE Main में टॉप करने से IIT में सीधे एडमिशन नहीं मिलता है. यह एग्जाम NITs, IIITs और दूसरे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होता है. IIT में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को एक और कठिन परीक्षा देनी होती है, जिसका नाम JEE Advanced है.

JEE Main के बाद किन इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलता है एडमिशन? जानें IIT के लिए क्या जरूरी
JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट

JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी हो सकता है और लाखों छात्रों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है और रिजल्ट आते ही कई स्टूडेंट्स को लगने लगता है कि अब उनका इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लगभग तय है. लेकिन सच ये है कि JEE Main सिर्फ एक शुरुआती पड़ाव है, क्योंकि JEE Main सिर्फ पहला स्टेप है. क्योंकि IIT में एडमिशन पाने के लिए आगे और भी कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता है.

क्या JEE Main टॉपर्स को सीधे IIT मिलता है?

JEE Main में टॉप करने से IIT में सीधे एडमिशन नहीं मिलता है. ये एग्जाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और दूसरे सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होता है. IIT में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को एक और कठिन परीक्षा देनी होती है, जिसका नाम JEE Advanced है. JEE Main में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट्स ही इस एग्जाम के लिए क्वालिफाई करते हैं. इसके साथ ही उनके 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 75% मार्क्स होना भी जरूरी है. हालांकि, SC, ST और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह क्राइटेरिया 65% है.

रैंक और काउंसलिंग से तय होती है सीट

JEE Advanced में परफॉर्मेंस के आधार पर छात्रों को ऑल इंडिया रैंक (AIR) मिलती है. यही रैंक तय करती है कि स्टूडेंट को कौन-सा IIT और कौन-सी ब्रांच मिलेगी. इसके बाद शुरू होता है जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग प्रोसेस, जिसमें छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनते हैं. JoSAA काउंसलिंग आमतौर पर 6 से 7 राउंड में होती है. हर राउंड में सीट अलॉटमेंट किया जाता है, जिसे छात्र स्वीकार कर सकते हैं या बेहतर ऑप्शन के लिए अपग्रेड चुन सकते हैं. अगर JoSAA के सभी राउंड के बाद सीटें खाली रह जाती हैं, तो सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) की ओर से स्पेशल या स्पॉट राउंड कराया जाता है. 

JEE Main के बाद कहां मिल सकता है एडमिशन?

JEE Main के स्कोर के आधार पर देशभर के NITs, IIITs और कई स्टेट लेवल इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है, जबकि IIT में एंट्री सिर्फ JEE Advanced के जरिए ही संभव है. सीट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने का प्रोसेस पूरा करना होता है, जिसके बाद ही एडमिशन कन्फर्म होता है.

JNU MBA Admission 2026: दोबारा खुला आवेदन का मौका, CAT पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com