विज्ञापन

JNU MBA Admission 2026: दोबारा खुला आवेदन का मौका, CAT पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर

JNU प्रशासन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि MBA प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से दोबारा शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों ने CAT 2025 की परीक्षा दी है, वे अब 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

JNU MBA Admission 2026: दोबारा खुला आवेदन का मौका, CAT पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर
JNU में MBA के लिए आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.

 CAT 2025 Score : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ना हर छात्र का सपना होता है. अगर आप भी मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. JNU के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (ABVSME) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBA एडमिशन की खिड़की एक बार फिर खोल दी है.

15 मई तक है सुनहरा मौका

JNU प्रशासन ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि MBA प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से दोबारा शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों ने CAT 2025 की परीक्षा दी है, वे अब 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें भी फिर से (Afresh) से अप्लाई करना होगा. आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाना होगा.

क्या Eligibility Criteria

JNU में MBA के लिए आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ लें:

डिग्री

आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए (10+2+3 पैटर्न पर).

न्यूनतम अंक

जनरल, OBC (NCL) और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है. वहीं, SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 45% अंक की योग्यता रखी गई है.

अंतिम वर्ष के छात्र

जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, सिलेक्शन होने पर उन्हें समय सीमा के भीतर योग्यता का प्रमाण देना होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन?

JNU MBA में दाखिला केवल CAT 2025 के स्कोर के आधार पर होगा. सेलेक्शन प्रोसेस 3 स्टेप में होता है...

शॉर्टलिस्टिंग

CAT स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा.

वेटेज सिस्टम

फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए एक खास फॉर्मूला तय किया गया है:

CAT स्कोर

70% वेटेज

ग्रुप डिस्कशन (GD)

10% वेटेज

पर्सनल इंटरव्यू (PI)

20% वेटेज

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU MBA Admission 2026, JNU ABVSME, MBA Eligibility Criteria, CAT 2025 Score, JNU Admission Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com