विज्ञापन

क्या जारी हुई JEE Advanced Response Sheet 2026 ? जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

JEE Advanced 2026 Response Sheet (OUT): 17 मई यानी रविवार को जेईई एडवांस्ड 2026 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. लाखों छात्रों ने ये परीक्षा दी थी. करीब 2 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे.

क्या जारी हुई JEE Advanced Response Sheet 2026 ? जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स
JEE Advanced 2026 Response Sheet (OUT): जेईई एडवांस्ड पोर्टल पर जारी हुई रिस्पॉन्स शीट

JEE Advanced 2026 Response Sheet (OUT): JEE Advanced 2026 एग्जाम की रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने रिस्पॉन्स शीट JEE Advanced पोर्टल पर अपलोड की है. जिन छात्रों ने JEE Advanced 2026 परीक्षा में हिस्सा लिया था. वो jeeadv.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा.  JEE Advanced रिस्पॉन्स शीट की मदद से उम्मीदवार एग्जाम में उनके स्कोर कितने आएंगे, इसका अंदाजा लगा सकते हैं. दरअसल रिस्पॉन्स शीट में पेपर 1 और पेपर 2, दोनों में उम्मीदवारों ने जो आंसर दिए हैं वो लिखे होते हैं.

17 मई को एग्जाम ख्तम होने के बाद, IIT रुड़की ने दोनों पेपरों के प्रश्न पत्र जारी किए थे. वहीं अब रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है. जिन छात्रों ने ये एग्जाम दिया है, उन्हें अब प्रोविज़नल आंसर-की का इंतजार है.  आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, IIT रुड़की 25 मई को सुबह 10 बजे प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर देगा. जिसके साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी एक्टिव हो जाएगी. आंसर-की में कोई गलत उत्तर होने पर छात्र आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे. 25 मई से 26 मई की शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तिया दर्ज करी जा सकेंगी. 

कब आएगा JEE Advanced 2026 का रिजल्ट

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा.  रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले ही फाइल आंसर शीट भी अपलोड की जाएगी. वहीं 2 जून से JoSAA काउंसलिंग 2026 शुरू हो जाएगी. जिन छात्रों ने JEE Advanced क्रैक किया होगा वो इस काउंसलिंग का हिस्सा बन IIT में दाखिला ले सकेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Advanced Response Sheet 2026 OUT, JEE Advanced Response Sheet, JEE Advanced Answer Sheet, IIT Roorkee, JoSAA Counselling 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com