विज्ञापन

DU के रामजस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे जय प्रकाश सातड़ा चर्चा में, दुल्हन पक्ष को लौटाए 5 लाख रुपये

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश सातड़ा ने अपनी सगाई में दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए 5 लाख रुपये शगुन के तौर पर लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने केवल 1 रुपया और नारियल स्वीकार कर सादगी और सामाजिक संदेश की मिसाल पेश की.

DU के रामजस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे जय प्रकाश सातड़ा चर्चा में, दुल्हन पक्ष को लौटाए 5 लाख रुपये
रामजस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे जयप्रकाश सातड़ा ने लौटाए 5 लाख रुपये, सगाई में लिया सिर्फ 1 रुपया और नारियल
Vikas Meel Churu
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश सातड़ा राजस्‍थान के चूरू से हैं.
  • जयप्रकाश सातड़ा ने सगाई में शगुन के रूप में केवल एक रुपया और एक नारियल स्वीकार करने का निर्णय लिया.
  • जयप्रकाश सातड़ा वर्तमान में दिल्ली विव‍ि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं. 2019-20 में छात्रसंघ अध्‍यक्ष रहे.

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 2026 हाल ही सम्पन्न हुए हैं. एबीवीपी ने कई प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का कई स्थानों पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसी बीच, एनएसयूआई से जुड़े रहे पूर्व छात्रनेता जयप्रकाश सातड़ा इन दिनों अपनी सगाई में शगुन के तौर पर दिए गए 5 लाख रुपये लौटाने के फैसले को लेकर चर्चा में हैं.

जयप्रकाश सातड़ा दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में वर्ष 2019-20 में छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. वे मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले स्थित सातड़ा गांव के निवासी हैं. उनके पिता रणजीत सातड़ा चूरू पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं, जबकि उनकी मां बिदावती देवी सातड़ा वर्तमान में गांव की सरपंच हैं. 

jayprakash satda returned rs 5 lakh shagun engagement du ramjas college former president

jayprakash satda returned rs 5 lakh shagun engagement du ramjas college former president

द‍िल्‍ली व‍िव‍ि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे जयप्रकाश

कांग्रेस नेता विकास मील ने बताया कि जयप्रकाश सातड़ा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही वह एलएलएम में आगे की पढ़ाई की तैयारी भी कर रहे हैं. 24 सितंबर को जयप्रकाश सातड़ा की सगाई चूरू जिले के सरदारशहर निवासी अर्पिता के साथ हुई. अर्पिता प्रॉपर्टी व्यवसायी नंदराम सारण की बेटी हैं. सगाई समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा आईपीएस राजेंद्र खोथ, रामगढ़ एसडीएम भारती फुलफकर, सेवानिवृत्त एएसपी नंदराम भादू और कर्नल अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. 

jayprakash satda

jayprakash satda returned rs 5 lakh shagun engagement du ramjas college former president

पांच लाख रुपये लेने से किया इनकार

सगाई समारोह के दौरान अर्पिता के पिता की ओर से जयप्रकाश सातड़ा को शगुन के तौर पर 5 लाख रुपये देने का प्रयास किया गया. हालांकि, जयप्रकाश ने यह राशि लेने से साफ इनकार कर दिया. शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद अधिक राशि की मांग की जा रही है, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हुई. दरअसल, जयप्रकाश सातड़ा और उनके परिवार की इच्छा शगुन के रूप में केवल 1 रुपया और एक नारियल स्वीकार करने की थी.  

jayprakash satda returned rs 5 lakh shagun engagement du ramjas college former president

इसी वजह से उन्होंने 5 लाख रुपये की पूरी राशि लौटा दी. जयप्रकाश सातड़ा के इस कदम की अब क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. लोग इसे सामाजिक संदेश देने वाला निर्णय बता रहे हैं. सगाई समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सादगी एवं सकारात्मक सामाजिक सोच का उदाहरण बताया.

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल
यह भी पढ़ें-  'मैं नहीं हूं राधा जैसी, जो बिन सम्मान प्रेमिका बन जाऊंगी' PCS अफसर सविता प्रधान की पोस्ट वायरल 

यह भी पढ़ें- DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हर‍ियाणा के गांव की पत्रकार ने कर द‍िखाया कमाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Univeristy, Churu News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com