CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट जारी होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है. बताया जा रहा है कि रिजल्ट 23 से 26 अक्टूबर के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी है.
CA Foundation Result चेक करने का तरीका
- रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं
- इसके बाद CA Foundation September 2026 Result का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- दी गई जगह पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें
- कैप्चा फिल करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
- रिजल्ट को यहां से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकालकर रख लें
स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें ये चीजें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें कुछ चीजों को ध्यान से देखना होगा. सबसे पहले ये देखें कि आपके कुल कितने नंबर आए हैं और आपने क्वालिफाई किया है या नहीं. इसके अलावा इसमें अपना नाम, विषयवार नंबर और बाकी चीजों को भी ध्यान से देखें. किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर हेल्पलाइन पर संपर्क करें.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कैसा रहा सीए इंटर का रिजल्ट?
ICAI ने एक दिन पहले सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था. इसमें ग्रुप-1 में 23,210 और ग्रुप-2 में 12938 उम्मीदवार पास हुए हैं. नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने परीक्षा में टॉप किया. दोनों को एक ही जितने नंबर मिले हैं, ऐसे में ऑल इंडिया पहली रैंक दोनों को मिली है.
यह भी पढ़ें | ICAI ने जारी किया CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन ने किया टॉप
यह भी पढ़ें | 4 नवंबर को नहीं होगी बिहार STET परीक्षा, नई तारीख का हुआ ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं