विज्ञापन

कितनी पढ़ी लिखीं हैं हरजोत कौर, बनीं हैं BPSC अध्यक्ष, सैनिटरी पैड को लेकर दिया था विवादित बयान

IAS Harjot Kaur Bhamra: आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने बिहार में कई अहम विभागों में काम किया.

कितनी पढ़ी लिखीं हैं हरजोत कौर, बनीं हैं BPSC अध्यक्ष, सैनिटरी पैड को लेकर दिया था विवादित बयान
BPSC की नई चेयरमैन होंगी हरजोत कौर बम्हरा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अपना नया अध्यक्ष मिल चुका है. IAS अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को BPSC का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बताया गया है कि 29 नवंबर से वो अपना कार्यकाल शुरू करेंगीं. इससे पहले उन्हें आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. बीपीएससी अध्यक्ष का पद मिलने पर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराना सबसे पहला प्रयास होगा. बम्हरा कुछ साल पहले अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आईं थीं, उन्होंने लड़कियों के सैनेटरी पैड को लेकर ये बयान दिया था. 

कौन हैं हरजोत कौर बम्हरा?

हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच के बिहार कैडर की अधिकारी हैं. उन्होंने इंटनेशनल बिजनेस स्टडीज में एमए की डिग्री ली, जिसके बाद इसी विषय में एमफिल भी किया. बाद में बम्हरा ने यूपीएससी परीक्षा दी और IAS अधिकारी के तौर पर कामकाज शुरू किया. उन्होंने बिहार के कई अहम विभागों में काम किया. जिनमें कार्मिक विभाग, पयर्टन, भू-राजस्व, परिवहन, ग्रामीण विकास और तमाम अन्य विभाग शामिल हैं. 

फिलहाल हरजोत कौर बम्हरा की उम्र 56 साल है और वो अगले 6 सालों तक यानी 62 साल की उम्र तक बीपीएससी के अध्यक्ष पद पर रह सकती हैं. इससे ठीक पहले 23 नवंबर को उन्होंने स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया. 28 नवंबर को रिटायरमेंट के बाद वो 29 नवंबर को नई जिम्मेदारी संभालेंगीं. 

सैनिटरी पैड को लेकर दिया था बयान

बिहार में काम करते हुए आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा ने एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनका विरोध और काफी आलोचना भी हुई. दरअसल एक UNICEF के एक इवेंट के दौरान एक स्कूली छात्रा ने मुफ्त सैनिटरी पैड की मांग की थी, इस दौरान हरजोत कौर बम्हरा ने उससे कहा कि कल को लड़की सरकार से मुफ्त कपड़े, जूते और यहां तक कि कंडोम भी देने की उम्मीद करने लगेगी. उनके इस बयान पर खूब विवाद हुआ था. 

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET, स्पेशल TET और STET में क्या अंतर है? जान लीजिए जवाब

यह भी पढ़ें | ड्रेस कोड के चलते ठुकराई थी जिस कंपनी की नौकरी, अब वहीं CEO बन गईं आर्टेमिस पैट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bpsc Chairman, IAS Harjot Kaur Bhamra, Harjot Kaur Bhamra, BPSC New Chairman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com