विज्ञापन

ड्रेस कोड के चलते ठुकराई थी जिस कंपनी की नौकरी, अब वहीं CEO बन गईं आर्टेमिस पैट्रिक

Success Story: आर्टेमिस पैट्रिक ने एमबीए पूरा करने के बाद इंटरव्यू दिए, उन्हें नौकरी मिल भी गई थी, लेकिन ड्रेस कोड के चलते उन्होंने नौकरी करने से मना कर दिया. अब उसी कंपनी में वो सीईओ बन गई हैं.

ड्रेस कोड के चलते ठुकराई थी जिस कंपनी की नौकरी, अब वहीं CEO बन गईं आर्टेमिस पैट्रिक
अमेरिकी कंपनी में CEO के पद तक पहुंची पैट्रिक

जिस कंपनी की नौकरी को कभी ड्रेस कोड की वजह से ठुकराया, उसी कंपनी में CEO बनने वालीं आर्टेमिस पैट्रिक की खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने ब्यूटी रिटेल कंपनी सेफोरा नॉर्थ अमेरिका में कभी नौकरी करने से मना कर दिया था, क्योंकि वो इसके सख्त ड्रेस कोड को फॉलो करने के लिए कपड़े खरीदने का खर्च नहीं उठा सकती थीं. हालांकि अब कई साल बाद वो उसी कंपनी के सबसे बड़े पद पर पहुंच गई हैं और कंपनी की पूरी कमान उनके हाथों में है. 

ड्रेस कोड के चलते ठुकरा दी नौकरी

पैट्रिक ने 1998 में फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया, इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू देना शुरू कर दिया. पहला इंटरव्यू ड्यूटी-फ्री कंपनी DFS में था, लेकिन उनकी कैटेगरी में वैकेंसी नहीं थी. इसके बाद एक दोस्त ने उन्हें लग्जरी ग्रुप LVMH में भर्ती के बारे में बताया, जिसने हाल ही में सेफोरा को खरीदा था. उस वक्त सेफोरा शुरुआती स्तर पदों पर भर्ती कर रही थी, लेकिन उसका ड्रेस कोड बड़ी रुकावट बन गया. 

तब सेफोरा के कर्मचारियों के लिए सिर्फ काले, सफेद या ग्रे रंग के कपड़े पहनना अनिवार्य था. पैट्रिक उस वक्त एक स्टूडेंट थीं. उनके पास रंग-बिरंगे और पैटर्न वाले कपड़े थे और उनके लिए एक ही रंग के इतने सारे कपड़े खरीदना काफी मुश्किल था. इसके चलते उन्होंने नौकरी करने से इनकार कर दिया और फिर दूसरी नौकरी शुरू कर दी. 

फिर ज्वाइन की कंपनी 

पैट्रिक सेफोरा के साथ काम करना चाहती थीं, इसीलिए उन्होंने साल 2006 में एक बार फिर इस कंपनी से जुड़ने का मौका मिला. उन्हें कैरोलिन बोजानोव्स्की के रेफरल से मौका मिला, जो आज कंपनी में मर्चेंडाइजिंग की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं. दिलचस्प बात ये थी कि पैट्रिक ने उसी HR के साथ इंटरव्यू दिया, जिसे उन्होंने आठ साल पहले मना कर दिया था.

प्रमोशन पाकर बनीं CEO

पैट्रिक ने साल 2006 में सेफोरा जॉइन करने के बाद अगले 18 साल कंपनी में अलग-अलग पदों पर काम किया और उनका प्रमोशन होता रहा. उनकी मेहनत और काम को देखते हुए अप्रैल 2024 में उन्हें सेफोरा नॉर्थ अमेरिका का CEO बना दिया गया. इसके बाद उनकी लीडरशिप में कंपनी ने कई शानदार काम किए. उनका कहना है कि अलग-अलग बैकग्राउंड की मजबूत टीम बनाई जाए और कर्मचारियों को बिना किसी बेवजह की रुकावट के काम करने की आजादी दी जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Sephora Ceo Success Story, Artemis Patrick
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com