'हनुमान अंश' फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी बनाई गई फिल्म हिट होगी. UK में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही अनुप्रिया नागर का जन्म मुंबई में हुआ था. 12वीं की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में दाखिला ले लिया.यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से उन्होंने इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की. अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में उन्होंने लिखा है कि वो इकोनॉमिस्ट, आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में पढ़ाई करते समय वो 'विमेन इन बिजनेस सोसाइटी' से जुड़ी थीं.
'हनुमान अंश' फिल्म बनाने के पीछे की कहानी
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे वो लंदन में पढ़ाई करते हुए एक रिसर्च से जुड़ी और आगे जाकर 'हनुमान अंश' फिल्म बना दी. अनुप्रिया नागर के अनुसार इन्वेस्टमेंट और बैंकिंग से जुड़े यूनिवर्सिटी मॉड्यूल पर काम करते समय उन्हें एक ऐसे विषय मिला, जिसके बाद उन्होंने फिल्म ही बना दी. स्टीव जॉब्स से जुड़ी रिसर्च ने उनको एक नई दिशा दी. रिसर्च के दौरान, उन्हें जॉब्स के नीम करौली बाबा से जुड़ाव के बारे में पता चला. उन्हें पता चला की जॉब्स भारत भी आए थे.
एक साल की रिसर्च
अनुप्रिया की दिलचस्पी 'जॉब्स-बाबा' के कनेक्शन पर गहराई. उन्होंने नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाने का सोचा और उनकी कहानी युवाओं तक पहुंचाई. अनुप्रिया और उनकी टीम ने नीम करोली बाबा के जीवन पर रिसर्च शुरू की. ये रिसर्च एक साल तक की गई. उनसे जुड़ी जगहों पर टीम गई और उन लोगों से बात की जो गुरु से जुड़े हुए थे. 21 साल की अनुप्रिया ने 'हनुमान अंश' फिल्म की प्रोड्यूसर की. ये फिल्म कमाई के मामले में पहले तो काफी पीछे चल रही थी. लेकिन अब इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 90 करोड़ रुपये से भी ऊपर पहुंच गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं