विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्कर शहनाज का बेटा अफजल अली बना IPS, गांव के लड़के ने यूं जीती UPSC की जंग

IPS अफजल अली ने डॉक्‍टर र‍िदा फातमा से शादी की है. बिहार के मोतिहारी के हुसैनी गांव के रहने वाले अफजल अली ने UPSC 2023 में AIR-574 हासिल की. इनकी मां आंगनवाड़ी वर्कर और प‍िता श‍िक्षक हैं.  पढ़े पूरी सक्‍सेस स्‍टोरी. 

आंगनवाड़ी वर्कर शहनाज का बेटा अफजल अली बना IPS, गांव के लड़के ने यूं जीती UPSC की जंग
IPS अफजल अली पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में तैनात हैं.
  • अफजल अली बिहार के मोतिहारी के गांव हुसैनी के रहने वाले हैं और उनकी मां आंगनवाड़ी वर्कर हैं
  • उन्होंने 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में पश्चिम बंगाल कैडर में दार्जिलिंग में सेवा शुरू की है
  • अफजल अली ने यूपीएससी की तैयारी वाराणसी और दिल्ली में की तथा तीसरे प्रयास में सफलता पाई थी

IPS Afzal Ali Success Story: बिहार के छोटे से गांव हुसैनी में पले-बढ़े अफजल अली पश्चिम बंगाल कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं. आंगनवाड़ी वर्कर के इस बेटे को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में कभी हार नहीं मानने वाली जिद ने पुलिस अफसर बनाया है. देश में जेन जी आईपीएस अफसरों में से एक अफजल अली इन द‍िनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएस अफजल अली ने 25 सितंबर 2026 को डॉ. रिदा फातमा से निकाह किया है.

ips afzal ali success story bihar angnwadi worker son upsc west Bengal cadre

अफजल अली ने महज 23 साल की उम्र में यूपीएससी की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा में सफलता हास‍िल की. 

बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं अफजल अली

29 सितंबर को उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने निकाह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "गुल हो, महताब हो, आईना हो, ख़ुर्शीद हो, मीर! अपना महबूब वही है जो अदा रखता हो." अफजल अली की इस पोस्ट को आईपीएस नीपा मनोचा समेत हजारों लोगों ने लाइक किया है. NDTV से खास बातचीत में आईपीएस अफजल अली ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मोतिहारी (चंपारण) जिले के गांव हुसैनी के रहने वाले हैं. उनके पिता अजमद अली स्कूल में हेडमास्टर हैं, जबकि मां शहनाज नूरी आंगनवाड़ी वर्कर के रूप में कार्यरत हैं. हाल ही डॉ. रिदा फातमा के साथ शादी हुई है. अभी शादी के बाद की रस्‍मों में व्‍यस्‍त हूं.  

ips afzal ali success story bihar angnwadi worker son upsc west Bengal cadre

IPS अफजल अली की पत्‍नी का नाम डॉ. र‍िदा फातमा है.

2024 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अफजल अली

भारतीय पुलिस सेवा में 2024 बैच के आईपीएस अफजल अली की वर्तमान पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में है. 29 जनवरी 2000 को जन्मे अफजल अली देश के जेन जी आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं. वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को जेनरेशन जेड कहा जाता है. उन्होंने 26 अगस्त 2024 को भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की थी.अफजल अली ने बताया कि उनका आईपीएस बनने का सपना यूपीएससी में तीसरे प्रयास में पूरा हो पाया. पहले प्रयास में वे यूपीएससी इंटरव्यू तक पहुंच गए थे, लेकिन कुछ अंकों से चयन से चूक गए. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. दूसरे प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे.  

ips afzal ali success story bihar

आईपीएस अफजल अली वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पोस्‍टेड हैं.  

वाराणसी और दिल्ली में की UPSC की तैयारी

उन्होंने यूपीएससी की तैयारी वाराणसी में रहकर की. इसके बाद वह दिल्ली आ गए और यहां कोचिंग करते हुए तीसरी बार परीक्षा दी. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 574वीं रैंक हासिल की और पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस अधिकारी बने.

सैनिक स्कूल से पढ़ाई, BHU से किया ग्रेजुएशन

अफजल अली ने शुरुआती पढ़ाई सैनिक स्कूल से की. इसके बाद वर्ष 2021 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने एनडीए और बीएसएफ कमांडेंट परीक्षा भी दी. हालांकि, एनडीए में मेडिकल क्लियर नहीं कर पाए और बीएसएफ जॉइन नहीं किया. उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का था, जो आखिरकार वर्ष 2024 में पूरा हो गया.   

यह भी पढ़ें- प‍िता अब्दुल करीम सुनते रहे ताने, बेटी मेविश टाक बनीं IPS, अब सोनभद्र ASP बनकर रचा इत‍िहास 

यह भी पढ़ें- Gen Z IPS जया शर्मा ने 10 लाख की भीड़ में ऐसे क्रैक की यूपीएससी, क‍िताब में बताई रणनीत‍ि

यह भी पढ़ें-  IPS विकास वैभव: ब‍िहार पुल‍िस स‍िंघम की 6 साल बाद फील्‍ड में वापसी, अनंत सिंह को करवाया अरेस्‍ट

यह भी पढ़ें-  IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, IPS, Bihar, West Bengal, UPSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com