CUET UG 2026 Updated Admit Cards : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए CUET (UG) 2026 का नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिनकी परीक्षा 30 मई 2026 को टेक्निकल समस्या के कारण प्रभावित हुई थी. अब यह परीक्षा 6 और 7 जून 2026 को कराई जाएगी. जिन उम्मीदवारों की परीक्षाओं में बदलाव हुआ है, वे तुरंत CUET के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने कहा कि परीक्षा के दौरान सामने आईं टेक्निकल दिक्कतों के कारण प्रभावित उम्मीदवारों के परीक्षा प्रयासों को रद्द नहीं किया गया है. इसके बजाय एजेंसी ने उनकी परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया है, ताकि सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष अवसर मिल सके.
एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी परीक्षा की पूरी जानकारी
प्रभावित उम्मीदवार अब अपने CUET अकाउंट में लॉगिन कर ऑफिशियल वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में बदली हुई परीक्षा की तारीख, एग्जाम सेंटर, समय और दूसरे महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी गई है. परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को इस जानकारी को अच्छे से पढ़ना चाहिए.
कैसे डाउनलोड करें नया CUET UG 2026 एडमिट कार्ड
उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप 1 : CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2 : होमपेज पर उपलब्ध “CUET (UG) 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 : अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
स्टेप 4 : लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होगा.
स्टेप 5 : एडमिट कार्ड में दर्ज सभी डिटेल्स जैसे नाम, परीक्षा की तारीख, समय और एग्जाम सेंटर को चेक करें.
स्टेप 6 : एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें.
कोई गलती मिलने पर तुरंत करें संपर्क
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें. अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार तुरंत हेल्प डेस्क से संपर्क करें या संबंधित अधिकारियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दें.
देर आए, फिर भी दुरुस्त नहीं आए...इस वजह से अब जाकर हटाए गए CBSE के दोनों बॉस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं