रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आज यानी 15 अक्टूबर से ही आवेदन शुरू हो चुके हैं. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है. आइए जानते हैं कि किन पदों पर ये भर्ती निकाली गई है और आवेदन कैसे कर सकते हैं.
इन पदों पर निकली है भर्ती
भारतीय रेलवे की इस बड़ी भर्ती में नॉन टेक्निकल कैटेगरी के कुल 1,688 पदों को भरा जाएगा. ये भर्ती कई अलग-अलग पदों पर निकाली गई है.
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
ट्रेन क्लर्क
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. आयुसीमा की बात करें तो 18 से 30 साल तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के हिसाब से छूट दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी भी दी गई है. इसमें शुरुआती वेतन 19,900 रुपये से लेकर 21,700 रुपये होगा, इसके अलावा बाकी तमाम भत्ते भी शामिल होंगे.
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए शुरुआती सैलरी 21700 प्रतिमाह है
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 19900 रुपये प्रतिमाह
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के लिए भी 19900 रुपये सैलरी है
RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
- आवेदन के लिए सबसे पहले www.rrbapply.gov.in या अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर CEN 07/2026 (NTPC Undergraduate) के लिंक पर क्लिक करें
- न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाकर अपना अकाउंट क्रिएट करें
- अपनी तमाम तरह की जानकारी भरकर फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लें
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट देखने का डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें - Indian Army TES 57: बिना परीक्षा सीधे सेना में अफसर बनने का मौका! 12वीं पास के लिए भर्ती शुरू, ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं