इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मई 2026 में आयोजित किए गए CA Foundation परीक्षा का रिजल्ट 3 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. ICAI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से लॉग इन कर सकें.
कहां देखें CA Foundation Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ICAI Results Portal
ICAI Official Website
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं
CA Foundation May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें
अपना Roll Number और Registration Number दर्ज करें
Submit पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
स्कोरकार्ड में क्या होगा
रिजल्ट में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी मिलेगी-
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल अंक
पास/फेल की स्थिति
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
ICAI के नियमों के अनुसार, CA Foundation परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक, और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं