विज्ञापन

CBSE Class 10 के साइंस एग्जाम का नया नियम, गलत सेक्शन में आंसर लिखा तो मिलेंगे 'Zero' नंबर, सैंपल पेपर जारी

CBSE 10th Board Exam 2027 date sheet : सीबीएसई 10वीं साइंस एग्जाम 2027 के लिए बड़ा बदलाव किया है. अगर आंसर शीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी के जवाब गलत सेक्शन में लिखे, तो सही होने पर भी मिलेंगे जीरो नंबर. जानें नया कॉपियों के इवैल्युएशन का नियम और सैंपल पेपर डिटेल्स.

CBSE Class 10 के साइंस एग्जाम का नया नियम, गलत सेक्शन में आंसर लिखा तो मिलेंगे 'Zero' नंबर, सैंपल पेपर जारी
बोर्ड जल्द ही मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जारी करने वाला है.

CBSE Class 10 Science Sample Paper 2027 : सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 10वीं के साइंस पेपर को लेकर नया नियम जारी किया है. बोर्ड द्वारा लागू किया गए नए नियम को अगर आप नजरअंदाज करते हैं तो आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है. नए नियमों के मुताबिक, विज्ञान के पेपर में अगर आपने सही आंसर भी गलत सेक्शन में लिख दिया, तो उस पर आपको कोई नंबर नहीं मिलेगा यानी जीरो मार्किंग होगी. और उसे सीधे तौर पर 'अटेम्प्ट नॉट डन' मान लिया जाएगा. इसके अलावा और क्या कुछ नया नियम लागू किया गया है, आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं...

कॉपियों की जांच के लिए लागू हुआ 'स्पेशल' नियम

दरअसल, सीबीएसई ने कॉपियों के मार्किंग के लिए 'डिसिप्लिन-स्पेसिफिक इवैल्यूएशन सिस्टम' (Discipline-Specific Evaluation System) अपनाया है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी एक ही आंसर बुकलेट (Answer Booklet) के अलग-अलग हिस्सों को उस-उस सब्जेक्ट के एक्सर्पट टीचर्स जांचेंगे. उदाहरण के लिए, बायोलॉजी के टीचर्स केवल बायोलॉजी का सेक्शन जांचेंगे और फिजिक्स वाले केवल फिजिक्स का.

साइंस के पेपर को तीन भागों में बांटा गया है:

1-सेक्शन ए (Section A)

जीव विज्ञान (Biology)

2-सेक्शन बी (Section B)

रसायन विज्ञान (Chemistry)

3- सेक्शन सी (Section C)

भौतिक विज्ञान (Physics)

अगर किसी स्टूडेंट्स ने फिजिक्स (सेक्शन सी) का आंसर गलती से केमिस्ट्री (सेक्शन बी) वाले हिस्से में लिख दिया, तो केमिस्ट्री का मार्किंग करने वाला टीचर्स उस आंसर को अमान्य कर देगा. इसलिए परीक्षा हॉल में लिखने से पहले दिमाग में आंसर बुकलेट का एक मैपिंग तैयार करना बेहद जरूरी है.

कैसा होगा परीक्षा का नया पैटर्न?

  1. 50 फीसदी सवाल स्टूडेंट्स के बेसिक नॉलेज और कॉन्सेप्ट की समझ को परखेंगे. 
  2. 30 फीसदी सवाल सिद्धांतों और वैज्ञानिक नियमों के डेली लाइफ में प्रैक्टिकल एप्लिकेशन पर बेस्ड होंगे.
  3. 20 फीसदी सवाल योग्यता-आधारित (Competencies) होंगे, जिसमें स्टूडेंट को एनालिसिस, इवैल्यूएशन और क्रिएटिव तरीके से आंसर देने होंगे.

पोर्टल पर जल्द होगा अपलोड

बोर्ड जल्द ही मेन एग्जाम्स की डेटशीट ऑफिशिययल पोर्टल cbse.gov.in पर जारी करने वाला है. स्टूडेंट अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए cbseacademic.nic.in से साइंस का सैंपल पेपर और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Indian Coast Guard Recruitment 2027: 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com