Science and SST long answers: कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनमें बच्चों को लंबे उत्तर याद करने पड़ते हैं. खास तौर पर Science और Social Science (SST) में. यही वजह है कि ये विषय बच्चों को कठिन लगते हैं. कई बार घंटों पढ़ने के बाद भी आंसर याद नहीं रहते हैं. कुछ आसान तरीकों से लंबे आसंर को जल्दी याद किया जा सकता है और लंबे समय तक याद रखा जा सकता है.
आंसर को छोटे पार्ट में बांटें
पूरे आंसर को एक साथ याद करने की बजाय उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. इससे दिमाग पर दबाव कम पड़ता है और हर प्वाइंट आसानी से याद रहता है. पहले एक भाग समझें, फिर अगले भाग पर जाएं.
माइंड मैप्स बनाकर पढ़ें
माइंड मैप पढ़ाई को आसान और मजेदार बना देता है. बीच में मुख्य टॉपिक लिखें और उसके आसपास जरूरी प्वाइंट जोड़ें. इससे पूरा आंसर एक चित्र की तरह याद हो जाता है. साइंस और SST दोनों विषयों में यह तरीका काफी उपयोगी है.
Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें
कीवर्ड पर फोकस करें
हर आंसर में कुछ जरूरी कीवर्ड होते हैं. अगर आप उन कीवर्ड को याद कर लें, तो पूरा उत्तर आसानी से लिखा जा सकता है। पढ़ते समय Important Words को हाईलाइट करें.
जोर से पढ़ने की आदत डालें
जब आप किसी आंसर को जोर से पढ़ते हैं, तो दिमाग उसे जल्दी पकड़ता है. सुनने और बोलने दोनों से मेमोरी मजबूत होती है. यह तरीका लंबे Definition और विस्तृत आंसर के लिए काफी असरदार माना जाता है.
लिखकर प्रेक्टिस करें
सिर्फ पढ़ने से ज्यादा असर राइटिंग प्रेक्टिस का होता है. आंसर पढ़ने के बाद बुक बंद करें और अपने शब्दों में लिखने की कोशिश करें. इससे रीकॉल पॉवर बढ़ती है और एग्जाम में आंसर जल्दी याद आता है.
रियल लाइफ Examples से जोड़ें
साइंस और SST के टॉपिक को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर समझें. जब कोई टॉपिक किसी असली घटना या उदाहरण से जुड़ जाता है, तो उसे भूलना मुश्किल हो जाता है.
गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्चे को गणित की ये चीजें सिखाएं
किसी और को पढ़ाकर देखें
अगर आप किसी टॉपकि को दूसरे को समझा सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने उसे सही तरीके से समझ लिया है. टीचिंग मैथेड मेमोरी को मजबूत बनाने का शानदार तरीका माना जाता है.
छोटे-छोटे गैप में रिवीजन करें
एक ही बार में घंटों पढ़ने से बेहतर है कि थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर रिवीजन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं