विज्ञापन

कक्षा 8 के बच्‍चे को सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के तरीके, नहीं होंगे बोर, खूब पढ़ेंगे

Social science teaching tips: कक्षा 8 में आते ही छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का स्‍तर बढ़ जाता है. सामाजिक विज्ञान ऐसा विषय है, जो बच्चों को इतिहास, भूगोल, राजनीति और समाज के बारे में जानकारी देता है.

कक्षा 8 के बच्‍चे को सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के तरीके, नहीं होंगे बोर, खूब पढ़ेंगे

Social science teaching tips: कक्षा 8 में आते ही छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का स्‍तर बढ़ जाता है. सामाजिक विज्ञान ऐसा विषय है, जो बच्चों को इतिहास, भूगोल, राजनीति और समाज के बारे में जानकारी देता है. कई छात्रों को यह विषय बोरिंग लगने लगता है. लेकिन सही तरीके से पढ़ाया जाए तो छात्र इस विषय को रोचक तरीके से पढ़ते हैं. 

कक्षा 8 के बच्‍चे को सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के तरीके 

कहानी की तरह समझाएं 

इतिहास को रटने के बजाय कहानी की तरह समझाना चाहिए. जब बच्चों को घटनाओं के पीछे की वजह समझ आती है तो उन्हें चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं. उदाहरण के लिए स्वतंत्रता संग्राम को केवल तारीखों के जरिए नहीं बल्कि घटनाओं के रूप में समझाएं.

Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें

मैप का इस्तेमाल

भूगोल पढ़ाने के लिए नक्शा सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. बच्चों को देशों, राज्यों, नदियों और पर्वतों को मैप पर दिखाने से उनकी समझ मजबूत होती है. 

वीडियो का सहारा लें

आज इंटरनेट पर कई एजुकेशनल वीडियो उपलब्ध हैं. बच्चों को डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन वीडियो दिखाने से विषय ज्यादा रोचक बनता है. चित्रों और चार्ट का उपयोग भी कर सकते हैं. 

क्‍लास 5 के बच्‍चों के लिए मजेदार सवाल, आप दे पाएंगे कितने जवाब?

नोट्स और माइंड मैप बनवाएं

छोटे-छोटे नोट्स और माइंड मैप रिवीजन में बहुत मदद करते हैं. इससे बच्चे कठिन अध्याय भी आसानी से याद रख पाते हैं. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Science Teaching Tips, Social Science, Social Science Syllabus, Social Science Class 8, Class 8 Civics Book
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com