विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

दिल्ली में धुंध का प्रकोप जारी, दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई. वहीं न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

Also Read in
दिल्ली में धुंध का प्रकोप जारी, दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश
फाइल फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई. वहीं न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इस कारण शहरवासियों को सुबह में ठंड का अहसास हुआ. आज 34 ट्रेनें देर से चल रही हैं, जबकि 21 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता के 98 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रहने के कारण दिल्ली में स्मॉग का प्रकोप रहा. न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है.

यह भी पढ़ें : कुवैत से आई धूल, पाकिस्तान से आए कोहरे से दिल्ली को मिली है ज़हरीली धुंध...

अधिकारी ने बताया कि 14-15 नवंबर को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कोहरा बढ़ जाएगा लेकिन स्मॉग में कमी आएगी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से स्मॉग का प्रकोप काफी अधिक है. इसके बाद अधिकारियों को निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने एवं ईंट-भट्ठों को बंद करने सहित कई आपातकालीन कदम उठाने पड़े थे.

VIDEO : लैंडफिल का धुंआ घोंट रहा है दिल्ली वालों का दम
मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. (इनपुट IANS से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Smog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com