विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2018

दिल्ली के दूरदर्शन भवन में लगी आग, 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पाया गया

दिल्ली के दूरदर्शन भवन में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के दूरदर्शन भवन में लगी आग, 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पाया गया
दूरदर्शन भवन में लगी आग
नई दिल्ली: मुंबई के बाद अब दिल्ली के दूरदर्शऩ भवन में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि 8 फायर इंजन को घटनास्थल के लिए रवना कर दिया गया है. अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दूरदर्शन भवन केंद्रीय दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दूरदर्शन भवन के एसी प्लांट में आग लगी है. बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां अभी आग बुझाने का काम कर रही हैं.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज 12 बजकर 50 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि दूरदर्शन भवन के भूतल पर एसी संयंत्र स्थित है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बता दें कि इससे पहले आज ही मुंबई में भी आग लगी है, जहां चार लोगों की मौत हो चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Breaks Out At Doordarshan Bhawan In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com