विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

वाटर स्प्रिंकलर, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम... दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार का 25 प्वाइंट का एक्शन प्लान तैयार

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन एक बड़ा मुद्दा रहा है और हमारी सरकार ने ऐसे बहुत से कदम उठाए है जिससे पॉल्यूशन को रोका जा सके. 

वाटर स्प्रिंकलर, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम... दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार का 25 प्वाइंट का एक्शन प्लान तैयार
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने आज वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान 2025 (प्रदूषण शमन योजना) लॉन्च किया. प्लान को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में पॉल्यूशन को कम करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा दिल्ली में प्रदूषण दो महीने की समस्या नहीं हैं. इसलिए हमें पूरे साल काम करना होगा.

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन एक बड़ा मुद्दा रहा है और हमारी सरकार ने ऐसे बहुत से कदम उठाए है जिससे पॉल्यूशन को रोका जा सके. 


प्रदूषण को रोकने के लिए क्या है एक्शन प्लान?  

विज्ञान और नवाचार से समाधान

  • IIT कानपुर के साथ क्लाउड सीडिंग का MOU
  • एयर पॉल्यूशन रिसर्च के लिए साइंस इंस्टीट्यूट्स से साझेदारी
  • प्रदूषण से लड़ने के लिए स्टार्टअप्स को आमंत्रण

सालभर प्रदूषण नियंत्रण का प्लान

  • मानसून को छोड़कर 1000 वाटर स्प्रिंकलर, 140 एंटी-स्मॉग गन और 70 नई रोड क्लीनिंग मशीनें तैनात रहेंगी
  • 13 प्रमुख पॉल्यूशन हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए
  • 3000 sq.m से बड़ी सभी कमर्शियल बिल्डिंग्स में एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य

स्वच्छ ट्रांसपोर्ट नीति

  • 2300 इलेक्ट्रिक ऑटो मेट्रो स्टेशनों पर तैनात
  • 200 नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द सड़कों पर
  • दिल्ली के एंट्री प्वाइंट्स पर पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी
  • वाहनों की उम्र के आधार पर अलर्ट मैसेज
  • हर 6 महीने में PUC की जांच अनिवार्य

हरित ऊर्जा के लिए बुनियादी ढांंचा

  • 18,000 पब्लिक और सेमी-पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन
  • सभी RWA को अपने चौकीदारों को इलेक्ट्रिक हीटर देना होगा
  • 4 वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स का निर्माण

हरियाली ही समाधान है

  • दिल्ली में 6 नए एयर मॉनिटरिंग स्टेशन
  • 5 जून से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
  • एक पेड़ माँ के नाम के तहत 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे इस साल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो कहा है वो पूरा करेंगे. उन्होंने कहा, पिछली सरकारों ने सिर्फ वादे किए, हमने काम शुरू किया. चाहे वो कूड़े के पहाड़ हटाने की बात हो या ई-मोबिलिटी का विस्तार. 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली उनकी सरकार का सपना है. उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.

गुप्ता ने कहा कि ‘शुद्ध हवा सबका अधिकार-प्रदूषण पर जोरदार प्रहार' नामक योजना में ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पेड़ लगाया जाना भी शामिल है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरकार ने इस साल 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी, जो माताओं के प्रति सम्मान को पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के साथ जोड़ने वाली एक अनूठी पहल है.

गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जारी करने वाले केंद्रों का हर छह महीने में ऑडिट किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यातायात जाम की समस्या पर काबू पाने के लिए सरकार ‘स्मार्ट इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम' शुरू कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम चाहते हैं कि एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन ही प्रवेश करें.” नउन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण स्थल 500 वर्ग मीटर से ज्यादा है, उन्हें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा.

लेखक के बारे में
img
अश्वनी कुमार सिंह
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Pollution Mitigation Plan, Pollution Mitigation Plan 2025 Launched, Rekha Gupta, Pollution In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com